SA vs NZ T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची कीवी टीम

sa-vs-nz-new-zealand-enter-in-t20-world-cup-2026-final

SA vs NZ T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची कीवी टीम

sa vs nz t20 wc 2026 साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची कीवी टीम

SA vs NZ T20 WC 2026: T20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया। इसी के साथ दूसरी बार न्यूजीलैंड टीम T20 वर्ल्ड कप में पहुंची। यह मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में खेला गया, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाएं, वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने 12.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 173 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।

साउथ अफ्रीका की लड़खड़ाती बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में ही उन्होंने 2 विकेट गंवा दिए। क्विंटन डी कॉक और रयान रिकल्टन को कोल मैककॉन्ची ने आउट किया। 55 रन पर कप्तान ऐडन मार्करम भी पवेलियन लौटे, और 77 रन पर आधी टीम आउट हो चुकी थी। मार्को जैंसन ने अकेले संघर्ष किया और 30 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल थे। डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 रन जोड़े। न्यूजीलैंड की ओर मैट हेनरी, कोल मैककॉन्ची और रचिन रविंद्र ने 2-2 विकेट चटकाएं।

न्यूजीलैंड की धमाकेदार शुरुआत

169 रनों का टारगेट का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने शानदार ओपनिंग की। टिम सीफर्ट और फिन एलन ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की, जिसने साउथ अफ्रीका को मैच से बाहर कर दिया। सीफर्ट ने 33 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के थे। इस पार्टनरशिप ने न्यूजीलैंड को मजबूत नींव दी।

फिन एलन का रिकॉर्डतोड़ शतक

फिन एलन ने मैच में धमाल मचाया और T20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को आसान जीत दिलाई।

कीवी टीम का ऐतिहासिक फाइनल एंट्री

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने T20 वर्ल्ड कप फाइनल में दूसरी बार जगह बनाई। उन्होंने लक्ष्य को 12.5 ओवर में हासिल कर 9 विकेट से जीत दर्ज की। इससे पहले 2021 में वे फाइनल पहुंचे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हार गए थे। अब मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली टीम पहली बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

 

संबंधित सामग्री

CM योगी ने हाथरस में 550 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, अखिलेश पर पलटवार

राज्य

CM योगी ने हाथरस में 550 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, अखिलेश पर पलटवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में 550 करोड़ रुपये की 143 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कहा कि उन्होंने शांति और सुरक्षा के माहौल में विकास को बढ़ावा दिया है।


'लापता लेडीज' के एक्टर को एक्टिंग के नहीं दिए पैसे,  फिर मिली जान से मारने की धमकी!

मनोरंजन

'लापता लेडीज' के एक्टर को एक्टिंग के नहीं दिए पैसे, फिर मिली जान से मारने की धमकी!

सतेंद्र सोनी ने वीडियो में बताया कि मध्यप्रदेश के मैहर में फिल्म शूटिंग के दौरान उन्हें पैसे नहीं दिए गए और धमकी भी मिली। मैहर पुलिस ने उन्हें सहायता प्रदान की।

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद जवानों के नाम सार्वजनिक करने पर विवाद, कांग्रेस ने लगाए आरोप

देश-विदेश

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद जवानों के नाम सार्वजनिक करने पर विवाद, कांग्रेस ने लगाए आरोप

भारतीय ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए 6 जवानों के नाम सार्वजनिक होने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ, कांग्रेस ने रक्षा मंत्री पर गुमराह करने का आरोप लगाया।

Snan Purnima 2026: भगवान जगन्नाथ का किया जाएगा महाअभिषेक, फिर होंगे बीमार

सनातन

Snan Purnima 2026: भगवान जगन्नाथ का किया जाएगा महाअभिषेक, फिर होंगे बीमार

29 जून 2026 को भगवान जगन्नाथ का स्नान पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें 108 पवित्र कलशों से महाअभिषेक होगा और यह उत्सव रथ यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है।

रुड़की में युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम, सीएम धामी बोले - भ्रामक कंटेंट और फर्जी नैरेटिव पर सरकार नजर

राज्य

रुड़की में युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम, सीएम धामी बोले - भ्रामक कंटेंट और फर्जी नैरेटिव पर सरकार नजर

रुड़की में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं के प्रसार पर चिंता व्यक्त की।