Ro/ARO Exam: उत्तरप्रदेश में छात्रों का हंगामा, चली लाठियां, क्या है पूरा मामला?

ro-aro-exam-uproar-among-students-in-uttar-pradesh-sticks-fired-what-is-the-whole-matter

Ro/ARO Exam: उत्तरप्रदेश में छात्रों का हंगामा, चली लाठियां, क्या है पूरा मामला?

roaro exam उत्तरप्रदेश में छात्रों का हंगामा चली लाठियां क्या है पूरा मामला

Ro/ARO Exam: उत्तरप्रदेश से छात्रों के आंदोलन की कई तस्वीरें सामने आ रही है। लखनऊ प्रयागराज में छात्र धरने पर बैठे हुए है, और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। लेकिन आखिर क्यों हजारों छात्र सड़कों पर है और आखिर क्यों पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया। 

https://youtu.be/fILUZgRDAqU

Ro/ARO Exam: क्यों कर रहे छात्र आंदोलन

मुद्दा है, PCS और RO-ARO की प्रीलिम्स परीक्षा,  अभ्यर्थियों की मांग है कि ये परीक्षाएं एक ही दिन कराई जाएं। बता दें, UPPSC ने 5 नवंबर को घोषणा की थी कि RO-ARO प्रीलिम्स परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। 

बार-बार स्थगित हुई परीक्षा

Ro/ARO Exam: बता दे की 17 मार्च 2024 को परीक्षा होनी थी। लेकिन स्थगित हो गई, फिर 3 जून को इसी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हुआ। 27 अक्टूबर को परीक्षा होनी थी, लेकिन फिर स्थगित हो गई। अब बीते 5 नवंबर को UPPSC ने एक बार फिर नोटिफिकेशन जारी किया। लेकिन नोटिफिकेशन जारी होते ही एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। उसी दिन छात्र सड़कों पर उतर गए।

वजह है परीक्षा का आयोजन एक दिन के बदले 2 दिन में करना, और इसके कारण होने वाले नॉर्मेलाइजेशन का विरोध। तैयारी कर रहे छात्र पिछले 10 महीने से PCS एग्जाम होने का इंतजार कर रहे हैं। इंतजार के पीछे वजह है यूपी सरकार की एक विफलता। पहले उस कहानी को समझते हैं, फिर आगे की बात समझने में आसानी होगी।

हुआ था पेपर लीक

11 फरवरी 2024...RO/ARO का एग्जाम हुआ था. उसी दिन शाम होते-होते सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने की खबरे सामने आने लगी.इस पर छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया. छात्र दोबारा परीक्षा करवाने की मांग करने लगे. इसके बाद, लोक सेवा आयोग ने स्पेशल टास्क फोर्स यानी (STF) से मामले की जांच कराने का फैसला लिया. 

Ro/ARO Exam: मामला यहीं नहीं रुका. छात्रों की मांग पर सरकार ने परीक्षा रद्द करने का भी फैसला लिया. 2 मार्च को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 6 महीने में दोबारा परीक्षा होगी. हालांकि, ऐसा हुआ नहीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक पोस्ट भी किया। इसके बाद 7 मार्च को लोक सेवा आयोग ने नोटिस जारी किया कि 17 मार्च की PCS प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित की जाती है. 

Read More: जरूरतमंदों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी: सीएम योगी

बताया गया कि परीक्षा जुलाई में हो सकती है. लेकिन कोई तारीख नहीं दी गई. इस परीक्षा को लेकर लगातार नोटीफीकेशन आते गए और परीक्षा स्थगित होती गई। इसके बाद आखिर 5 नवंबर को एक और नोटिफीकेशन आया, की 22 और 23 दिसंबर को  RO/ARO की परीक्षा होगी।

Ro/ARO Exam: वन डे वन शिफ्ट की मांग

पेपर लीक और परीक्षा की बढ़ती तारीखों से परेशान छात्र एक दिन से ज्यादा परीक्षा का आयोजन होने से बिफर गए हैं और सड़को पर उतर आए। सीएम योगी का नारा बटेंगे तो कटेंगे को ही छात्रों ने अपना नारा बना दिया और कहा पेपर बंटेंगे तो हमारे नंबर कटेंगे.  वन डे वन शिफ्ट की हमारी मांग है. 

मेन गेट पर लिखा 'लूट सेवा आयोग' 

हंगामा बढ़ता देख आननफानन में प्रशासन और आयोग के अफसर भी बातचीत के लिए पहुंचे जो कि बेनतीजा रही. यही नहीं, आयोग के मेन गेट पर कालिख से 'लूट सेवा आयोग' लिख दिया। आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत की शव यात्रा निकाली। पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ रहे छात्रों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी, जिससे अफरातफरी मच गई। फोर्स ने छात्रों को काफी दूर तक खदेड़कर तितर बितर कर दिया।

UP में गरमाई राजनीति

इस मामले को लेकर अब राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने छात्रों पर लाठी चार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

https://twitter.com/Jairam_Ramesh/status/1856198331883761669

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा- योगी बनाम प्रतियोगी’ छात्र हुआ माहौल! आज यूपी के प्रतियोगी परीक्षाओं के हर अभ्यर्थी, हर छात्र, हर युवक-युवती की ज़ुबान पर जो बात है वो है…नौकरी, जो बीजेपी के एजेंडे में है ही नहीं…छात्रों पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है।

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1856190814793195625

Ro/ARO Exam: इधर डिप्टी सीएम केशव मौर्य छात्रों के समर्थन में उतर आए। कहा- अधिकारी छात्रों की मांगों को संवेदनशीलता से सुनें और जल्द समाधान निकालें।

https://twitter.com/kpmaurya1/status/1856170649838072089

संबंधित सामग्री

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

जुर्म गाथा

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शिक्षिका की मौत से जुड़ी जांच में हत्या के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।

दंगल गर्ल्स’! मोबाइल लूटकर भागे चोर को जमकर पीटा, SSP बोले बहादुर बेटियां

राज्य

दंगल गर्ल्स’! मोबाइल लूटकर भागे चोर को जमकर पीटा, SSP बोले बहादुर बेटियां

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दो बहनों ने मोबाइल चोर का पीछा कर उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले किया, बाद में उन्हें सम्मानित किया गया।

चंडीगढ़-पंचकूला के पास बसेगा हिमाचल का नया शहर! विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव

राज्य

चंडीगढ़-पंचकूला के पास बसेगा हिमाचल का नया शहर! विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश सरकार चंडीगढ़ और पंचकूला के पास एक नया शहर विकसित करने के लिए केंद्र से सहयोग की मांग कर रही है।

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

राज्य

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर राज्य की एकता और विकास के लिए संकल्प को दोहराया।

CM भजनलाल ने वकीलों के साथ किया संवाद, वकीलों के मानदेय में की बढ़ोतरी

राज्य

CM भजनलाल ने वकीलों के साथ किया संवाद, वकीलों के मानदेय में की बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वकीलों के साथ न्याय प्रणाली को मजबूत करने पर चर्चा की और उनके मानदेय में बढ़ोतरी का घोषणा की।