राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता रामेश्वर डूडी का निधन, अशोक गहलोत ने दिया कंधा

rameshwar-dudi-death-ashok-gehlot

राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता रामेश्वर डूडी का निधन, अशोक गहलोत ने दिया कंधा

राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता रामेश्वर डूडी का निधन अशोक गहलोत ने दिया कंधा

Rameshwar Dudi Death: राजस्थान की कांग्रेस राजनीति के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी (62) का शुक्रवार देर रात बीकानेर में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और करीब 25 महीने से कोमा में थे। उनके निधन की खबर से पूरे राजनीतिक जगत और खासकर कांग्रेस खेमे में शोक की लहर है।

25 महीने से कोमा में थे रामेश्वर डूडी

परिवार के अनुसार, रामेश्वर डूडी पिछले दो साल से अधिक समय से कोमा में थे। बीते दो दिनों में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। देर रात करीब एक बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बीकानेर में उनके निधन के बाद समर्थकों और स्थानीय नेताओं का उनके आवास पर जुटना शुरू हो गया। [caption id="attachment_108667" align="alignnone" width="467"]कोमा में थे रामेश्वर डूडी कोमा में थे रामेश्वर डूडी[/caption]

‘पेंट-शर्ट वाले जाट’ 

रामेश्वर डूडी सिर्फ एक सामान्य नेता नहीं थे बल्कि किसानों के मुद्दों को उठाने वाले सशक्त किसान नेता के रूप में भी पहचाने जाते थे। वे आधुनिक सोच रखने वाले नेता थे और अक्सर ‘पेंट-शर्ट पहनने वाले जाट नेता’ कहे जाते थे। 2004 के बीकानेर लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार और बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, वे यह चुनाव हार गए थे, लेकिन उस दौरान उनकी राजनीतिक पहचान और भी मजबूत हो गई।

Rameshwar Dudi Death: नेताओं ने जताया शोक

डूडी के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस के बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बीकानेर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। डोटासरा ने कहा, “रामेश्वर डूडी के कारण ही पिछले साल किसानों का कर्ज माफ हो सका। वे किसानों की आवाज बनकर हमेशा खड़े रहे।” पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया शोक CM भजनलाल शर्मा  राजस्थान की राजनीति में डूडी का कद बड़ा था और वे कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकार माने जाते थे। उनके निधन को कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति बताया जा रहा है।

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

रामेश्वर डूडी की अंतिम यात्रा बीकानेर स्थित उनके आवास वैद्य मघाराम कॉलोनी से निकली। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें कंधा दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कंधा दिया। उनके निधन पर राजस्थान के कई वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। [caption id="attachment_108670" align="alignnone" width="531"]पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दिया कंधा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दिया कंधा[/caption]

रामेश्वर डूडी का राजनीतिक करियर

  • रामेश्वर डूडी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी।
  • वे राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके थे।
  • किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के मुद्दों को वे लगातार उठाते रहे।
  • कांग्रेस पार्टी में वे हमेशा किसानों की नीतियों और कर्ज माफी के पक्षधर रहे।
  • 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीकानेर सीट से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र को कड़ी चुनौती दी, हालांकि हार का सामना करना पड़ा।

राजस्थान की राजनीति को बड़ी क्षति

Rameshwar Dudi Death: रामेश्वर डूडी का निधन राजस्थान कांग्रेस और पूरे प्रदेश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। वे न केवल एक अनुभवी नेता थे, बल्कि संगठनात्मक स्तर पर भी उनकी भूमिका अहम थी। किसानों के बीच उनकी गहरी पकड़ और बेबाक छवि ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई थी। उनकी अंतिम यात्रा में जुटी भीड़ इस बात की गवाही देती है कि डूडी ने सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि जनमानस के दिलों में भी अपनी जगह बनाई थी।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के 'देवदासी' शब्द उपयोग पर बड़ा हंगामा हुआ, विपक्ष और सरकार में तीखी नोकझोंक।

बंगाल में BJP का धुआंधार प्रचार, दीदी के समर्थन में पहुंचे तेजस्वी-हेमंत

झारखंड

बंगाल में BJP का धुआंधार प्रचार, दीदी के समर्थन में पहुंचे तेजस्वी-हेमंत

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

ईरान ने पाकिस्तान को मध्यस्थ नहीं माना, TMC सांसद पर हमला, PM मोदी का सिक्किम दौरा, केजरीवाल नहीं जाएंगे हाईकोर्ट।