राजस्थान में कृषि और RPSC में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल, कृषि मंत्री ने खोला राज

rajasthan-agriculture-minister-scam-disclosure-fraud

राजस्थान में कृषि और RPSC में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल, कृषि मंत्री ने खोला राज

राजस्थान में कृषि और rpsc में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल कृषि मंत्री ने खोला राज

kirodi lal Scam Disclosure: राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने चूरू के सालासर स्थित SBI बैंक में अचानक पहुंचे और कृषि फसल बीमा योजना 2025 में बड़े घोटाले का खुलासा किया। कृषि मंत्री ने इस गड़बड़ी में फर्जी किसान बनाकर माफिया, बीमा कंपनी और बैंक की सांठगांठ की संभावना जताई।

SBI बैंक में पहुंचे कृर्षि मंत्री

1150 करोड़ रुपए का घोटाला

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि सालासर बैंक शाखा से 71 किसानों के नाम पर 15 लाख रुपए की बीमा राशि काटी गई थी और इन किसानों को करीब 9 करोड़ रुपए की क्लेम राशि 1-2 दिन में मिलने वाली थी, लेकिन वक्त रहते मामले का खुलासा हो गया। उनके मुताबिक पूरे राज्य में 15 हजार किसानों के नाम पर 1150 करोड़ रुपए का घोटाला किए जाने की आशंका है। 

kirodi lal Scam Disclosure: AIC का फर्जीवाड़ा 

कृषि मंत्री ने बताया कि यहां बीमा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी (AIC) ने किया था। कंपनी का यह फर्जीवाड़ा भुगतान से पहले ही पकड़ में आ गया। मंत्री के अनुसार राज्य में KCC धारकों की संख्या 67 लाख 25 हजार है, जिनमें से 21 लाख 52 हजार सरकारी बैंकों में हैं और इनमें SBI में 7 लाख 28 हजार खाते हैं।

[caption id="attachment_134178" align="alignnone" width="1344"]किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा[/caption]

जेल में उठा 'राज' से पर्दा

इधर, राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में जेल में बंद RPSC के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा ने अब आयोग के भीतर के काले कारनामों से पर्दा हटा दिया है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने दावा किया कि जेल में कटारा के साथ हुई उनकी मुलाकात में कई चौंकाने वाले नाम और सबूत सामने आए हैं। इस खुलासे के बाद मंत्री मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा और बाबूलाल कटारा को 'सरकारी गवाह' बनाने की मांग की है, ताकि इस सिंडिकेट के 'बड़े चेहरों' तक पहुंचा जा सके।

संबंधित सामग्री

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।