Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • ‘न पर्ची चलेगी और न खर्ची…’ CM भजनलाल का विपक्ष पर वार
  • राजस्थान

‘न पर्ची चलेगी और न खर्ची…’ CM भजनलाल का विपक्ष पर वार

himani Shrotiya February 8, 2026
CM Bhajanlal Alwar: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अलवर दौरे के दौरान आयोजित ‘ग्रामोत्थान शिविर’ में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल ने यहां लगे 12 विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र एवं इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर वितरित की गई। 
लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर वितरित
लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर वितरित

प्रशासन पहुंचेगा गांव

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, क्षेत्रीय विधायक और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। CM ने कहा कि शिविरों के माध्यम से प्रशासन अब खुद गांवों तक पहुंच रहा है, जिससे आम आदमी को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। 

अलवर शहर को सौगात

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर शहर के विकास के लिए 152 करोड़ रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के अंत में CM ने एक बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नया सचिवालय बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ‘सुशासन’ से चल रही है, और प्रधानमंत्री मोदी के ‘स्वस्थ भारत’ के सपने को साकार करने के लिए सुबह युवाओं ने मैराथन दौड़ लगाकर ‘फिट इंडिया’ का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने युवाओं और बुजुर्गों के जोश की सराहना करते हुए इसे सशक्त राजस्थान की नींव बताया।

अलवर शहर के विकास के लिए 152 करोड़ रुपए की सौगात
अलवर शहर के विकास के लिए 152 करोड़ रुपए की सौगात

CM Bhajanlal Alwar: विपक्ष पर बरसे CM

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। CM ने कहा कांग्रेस का किसान और मजदूर से कोई लेना-देना नहीं रहा। उन्होंने पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि पहले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता था, लेकिन अब उनकी सरकार ने पेपर लीक माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। CM ने कहा राजस्थान में अब भर्तियों के लिए ‘न पर्ची चलेगी और न खर्ची’, केवल प्रतिभा और मेहनत को ही स्थान मिलेगा। सभा के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल किशनगढ़बास के गांव बघेरी कलां के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत हेमसिंह भडाना के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आज ग्राम बघेरी कलां पहुंचकर भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भडाणा जी के निवास पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

हेमसिंह जी का असमय जाना संगठन और प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरित करता रहेगा।

इस कठिन… pic.twitter.com/zSheduIbJl

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 8, 2026

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: सच्चा वादा-पक्का काम ही राज्य सरकार की पहचान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Next: इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख

Related Stories

Navkar Mahamantra Divas 2.0
  • राजस्थान

वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी

himani Shrotiya March 1, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी
  • PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.