CM भजनलाल ने किया BJP कार्यकर्ताओं से संवाद, बजट को लेकर चर्चा

rajasthan-cm-bhajan-lal-sharma-bjp-workers-budget-discussion

CM भजनलाल ने किया BJP कार्यकर्ताओं से संवाद, बजट को लेकर चर्चा

cm भजनलाल ने किया bjp कार्यकर्ताओं से संवाद बजट को लेकर चर्चा

CM Bhajanlal Budget: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के BJP कार्यकर्ताओं के साथ संभाग स्तर पर संगठन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में बजट को लेकर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से सीधे सुझाव लिए गए। इस कार्यक्रम में कोटा, भरतपुर और अजमेर संभाग के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

BJP कार्यकर्ताओं से संवाद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य “विकसित राजस्थान” के संकल्प को धरातल पर उतारना है। उन्होंने बजट को जनकल्याण और विकास का बजट बताते हुए कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित है। कार्यक्रम के दौरान BJP कार्यकर्ताओं ने विकसित बजट के लिए मुख्यमंत्री शर्मा का आभार व्यक्त किया और इसे प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। संवाद कार्यक्रम में कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

CM Bhajanlal Budget: ‘घर-घर पहुंचे विकास’

इस बैठक में जिलों और संभागों के लिए तैयार की गई “बजट सरल पुस्तक” का भी वितरण किया गया, ताकि कार्यकर्ता बजट की प्रमुख घोषणाओं और योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का विजन —“घर-घर पहुंचे विकास” है। इसी लक्ष्य से संगठन के माध्यम से बजट की जानकारी जनता तक पहुंचाने और सुझावों के आधार पर योजनाओं को और प्रभावी बनाने की पहल की जा रही है। संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से विभिन्न क्षेत्रों के विकास, स्थानीय जरूरतों और योजनाओं के बेहतर करने को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किए गए। मुख्यमंत्री भजनलाल ने भरोसा दिलाया कि संगठन और सरकार मिलकर प्रदेश के विकास को नई गति देंगे।

   

संबंधित सामग्री

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में आयोजित ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का समापन हुआ, जिसमें 'भोपाल घोषणा पत्र' को अपनाया गया। इससे सांस्कृतिक सहयोग और विरासत संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।