'मोदी जी ट्रंप से डरते हैं'
दरभंगा की सभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा— "मोदी जी ट्रंप से डरते हैं। 50 बार अमेरिकी राष्ट्रपति ने बोला है। मैंने नरेंद्र मोदी को डराकर ऑपरेशन सिंदूर बंद कराया है। ट्रंप अलग-अलग देशों में जाकर उनका अपमान कर रहा है। वह कहता है कि मैंने मोदी को झुका दिया। यह देश का अपमान है और मोदी जी इसके खिलाफ एक शब्द नहीं बोलते।" राहुल ने प्रधानमंत्री पर तंज करते हुए कहा कि "जो प्रधानमंत्री अपने ही देश के सम्मान की रक्षा न कर सके, वह बिहार में विकास लाने की बात करते हैं। मगर बिहार के लोग समझदार हैं और अब वह झूठे वादों में नहीं आने वाले।"नरेंद्र मोदी ट्रंप से डरते हैं।
ट्रंप ने 50 बार कहा कि उसने नरेंद्र मोदी को डराकर 'ऑपरेशन सिंदूर' रुकवाया है, लेकिन मोदी जी के मुंह से 'चूं' तक नहीं निकला। ट्रंप हर दिन, अलग-अलग देशों में जाकर नरेंद्र मोदी का अपमान कर रहा है, लेकिन नरेंद्र मोदी ने एक बार नहीं कहा कि ट्रंप झूठ… pic.twitter.com/XeDzCrGQ8A — Congress (@INCIndia) October 29, 2025
'नाटक और ड्रामा करते हैं मोदी’
राहुल गांधी ने कहा— "मोदी जी वोट के लिए कोई भी नाटक कर सकते हैं। आपको बस उनका सच समझना होगा। अगर आप उनसे कह देंगे कि नाचिए, तो वह नाचेंगे भी।" उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा यमुना नदी में स्नान करने वाले कार्यक्रम पर भी कटाक्ष किया और कहा— "यमुना का पानी इतना गंदा है कि कोई भी उसमें जाए तो बीमार हो जाएगा। मगर मोदी जी ने मीडिया के सामने ड्रामा किया। एक साफ पानी वाले छोटे तालाब में स्नान किया और कहा- देखो 56 इंच की छाती है। पीछे पाइप लगाकर साफ पानी डाला गया और मीडिया ने बताया कि मोदी जी ने यमुना में स्नान किया। यह सब चुनावी नौटंकी है।" https://youtube.com/shorts/4Ww8a75BVE4?si=gb8vSn1STj2Zkyjcराहुल गांधी ने उठाया बेरोजगारी और पलायन का मुद्दा
राहुल गांधी ने रैली में कहा कि बिहार के युवा आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा— "बिहार के नौजवान देशभर में दिहाड़ी मजदूरी करने पर मजबूर हैं। हर साल लाखों युवक रोज़गार की तलाश में दिल्ली, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र जाते हैं। यह पलायन सरकार की विफलता का नतीजा है।" उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और गठबंधन की सरकार आई तो युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी योजना लागू की जाएगी और सरकारी रिक्तियों को तुरंत भरा जाएगा।Rahul Gandhi attacks Modi in Bihar: अडानी पर फिर साधा निशाना
राहुल गांधी ने अपने भाषण में उद्योगपति गौतम अडानी का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि— "मोदी जी की सरकार सिर्फ अडानी-अंबानी के लिए काम करती है। देश की संपत्ति इन्हें बेची जा रही है। एयरपोर्ट, रेलवे, बंदरगाह—सब एक ही व्यक्ति को दे दिए गए। किसानों की जमीन भी कॉरपोरेट को दी जा रही है।" उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं के हक के लिए है और वह किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।अंबानी की शादी में नरेंद्र मोदी गए, लेकिन मैं नहीं गया।
क्योंकि नरेंद्र मोदी, अडानी-अंबानी के औजार हैं। आप ये मत सोचिए कि वो आपके चुने हुए प्रधानमंत्री हैं। नरेंद्र मोदी इन लोगों के लिए रास्ता खोलते हैं। • नोटबंदी की • गलत GST लागू की • 1 रुपए में बिहार की जमीन और… pic.twitter.com/rSPAw8E40d — Congress (@INCIndia) October 29, 2025
चुनाव आयोग पर हमला
राहुल गांधी ने SIR (Special Investigation Report) को लेकर भी केंद्र और चुनाव आयोग (EC) पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।'20 साल पुरानी सरकार बदलने का वक्त आ गया है'
राहुल गांधी से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने नीतीश कुमार और केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा— "बिहार को 20 साल से एक ही चेहरा शासन कर रहा है। अब बदलाव का वक्त आ गया है। किसान जानते हैं कि अगर पुराना बीज बार-बार इस्तेमाल करेंगे तो फसल खराब हो जाएगी। इसलिए अब नए बीज की जरूरत है और वह नया बीज है – रोजगार, शिक्षा और विकास।"बिहार में 20 साल से नीतीश जी की सरकार है और केंद्र में 11 साल से नरेंद्र मोदी हैं। उसके बाद भी मधुबनी और दरभंगा में तीन चीनी मिलों को बंद कर दिया गया। मुझे जैसे ही मौका मिलेगा- मैं चीनी मिल चालू कराऊंगा। हम ऐसा बिहार बनाना चाहते हैं- जहां किसी बिहारी भाई को पढ़ाई, कमाई, दवाई… pic.twitter.com/SJ6E2s4Rig
— Congress (@INCIndia) October 29, 2025