Pithoragarh minor mother case: 14 साल की उम्र में मां बनी नाबालिग के कथित पति को गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखंड पुलिस पुणे रवाना होगी। मामला उत्तराखंड के पिथौरागढ़ का है। यहां मुनस्यारी इलाके में 13 साल की उम्र में एक नाबालिग का बाल विवाह होने का मामला सामने आया था।

नाबालिग की डिलीवरी
दरअसल, बीते दिनों 14 साल की लड़की का प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी हालत गंभीर बनी थी। सीजेरियन के जरिए नाबालिग की डिलीवरी थी। बाल विवाह का मामला सामने होने से हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग के कथित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पति को पता चला तो वो गायब हो गया।
Pithoragarh minor mother case: आरोपी पति फरार
इधर, पुलिस जांच में सामने आया है कि पति पुणे में काम करता है। लिहाजा अब पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए पुणे रवाना होने वाली है। बाल विवाह करने वाला युवक बालिग है। उसकी उम्र 21 साल है। पुलिस के अनुसार आरोपी पुणे में काम करता है। नवजात के जन्म के बाद वह गांव आने वाला था। इससे पहले ही बाल विवाह का खुलासा हो गया और उसके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। खुद को फंसता देख आरोपी ने पीड़िता और बच्चे से दूरी बना ली।
