Digital self-calculation: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में स्व-गणना पोर्टल पर प्रारंभिक पंजीकरण की स्व-गणना प्रक्रिया के साथ प्रदेश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया का शुभारंभ किया।इस डिजिटल पहल के तहत नागरिक 16 से 30 अप्रैल 2026 तक घर बैठे अपने मकान और परिवार का विवरण ऑनलाइन भर सकते हैं। यह आधुनिक प्रक्रिया शत-प्रतिशत डिजिटल और सुरक्षित रहेगी।

Digital self-calculation: आईए जानते है जनगणना 2027 स्व-गणना प्रक्रिया:
नागरिक se.census.gov.in पर जाकर लॉगिन करें ,राज्य, जिला व स्थानीय विवरण भरें।
डिजिटल मैपिंग: डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करें।
जानकारी: मकान के प्रकार (फर्श, दीवार, छत), उपयोग (आवासीय/व्यावसायिक) और परिवार के सदस्यों का विवरण भरें।
Digital self-calculation: समय सीमा: 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक ही यह पोर्टल सक्रिय रहेगा।
महत्व: स्व-गणना से प्राप्त SE ID प्रगणक के आने पर बताने से प्रक्रिया आसान होगी।
मुख्यमंत्री ने इसे विकास और जनकल्याण का आधार बताते हुए कहा कि यह डिजिटल जनगणना डाटा की सटीकता सुनिश्चित करेगी। यह प्रक्रिया दो चरणों में होगी, जिसमें पहले चरण में मकान सूचीकरण और दूसरे चरण में जनसंख्या गणना शामिल है।
READ MORE: कोटा बस हादसा: 3 लोगों की मौत, दावा – बस के फ्रंट मिरर पर किसी ने पत्थर मारा
