Paresh Rawal Drishyam 3: परेश रावल ने ठुकराया 'दृश्यम 3' का ऑफर, बोले – 'रोल में दम नहीं..'!

paresh-rawal-rejects-drishyam-3-role-reason

Paresh Rawal Drishyam 3: परेश रावल ने ठुकराया 'दृश्यम 3' का ऑफर, बोले – 'रोल में दम नहीं..'!

paresh rawal drishyam 3 परेश रावल ने ठुकराया दृश्यम 3 का ऑफर बोले – रोल में दम नहीं

Paresh Rawal Drishyam 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर परेश रावल आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते है। कुछ दिनों पहले वो 'हेरा फेरी 3 फिल्म' की वजह से चर्चाओ में थे, इसके बजे से काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई। Read More: Paresh Rawal 70th Birthaday: ‘बाबूराव’ का 70वां जन्मदिन आज, जानिए फिल्मी सफर… हाल हि में परेश रावल ने खुलासा किया कि - उन्हें अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' में रोल ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने यह रोल ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट वाकई बहुत अच्छी थी, लेकिन जो किरदार उन्हें मिला, वह उनके लिए सही नहीं था।

परेश रावल ने क्या कहा?

एक इंटरव्यू के दौरान परेश रावल ने कहा कि-

"हां, प्रोड्यूसर्स ने मुझसे संपर्क किया था, लेकिन मुझे नहीं लगा कि यह रोल मेरे लिए सही है। मेरे रोल के बारे में पढ़कर मजा नहीं आया। स्क्रिप्ट बहुत अच्छी थी, लेकिन किसी भी अच्छी स्क्रिप्ट में ऐसा रोल चाहिए जो आपको उत्साहित करे, वरना मजा नहीं आता।"

'दृश्यम 3' की जानकारी...

हिंदी वर्जन में अजय देवगन औऱ श्रिया सरन लीड रोम में नजर आएंगे। फिल्म को अभिषेक पाठक डायरेक्ट और इस फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत होंगे। 'दृश्यम' का पहला पार्ट 2015 और दूसरा पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था। वहीं, 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट 2 अक्टूबर 2026 तय की गई। बता दें कि, यह फिल्म मलयालम फिल्म का रीमेक है। पहली ‘दृश्यम’ (2013) मलयालम फिल्म की रीमेक थी, जबकि ‘दृश्यम 2’ (2022) 2021 की मलयालम फिल्म का हिंदी संस्करण थी। मूल कहानी को बनाए रखते हुए हिंदी वर्जन में कुछ नए किरदार भी जोड़े गए हैं।

मलयालम और हिंदी वर्जन की शूटिंग...

जहां मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग मोहनलाल के साथ शुरू हो चुकी है, वहीं अजय देवगन की हिंदी फिल्म की शूटिंग भी जल्द शुरू होने वाली है।

कुछ दिनों पहले 'हेरा फेरी 3' हुआ था विवाद...

बॉलीवुड की सबसे चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक हेरा फेरी विवादों में थी। तीसरे भाग ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर अब एक नई कानूनी लड़ाई सामने आई । इस फिल्म के अहम किरदार बाबूराव गणपतराव आप्टे यानि कि अभिनेता परेश रावल ने अचानक फिल्म छोड़ दी थी। विवाद इतना बढ़ा की। अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने अभिनेता परेश रावल को फिल्म से हटने के बाद एक लीगल नोटिस भेजा दिया था, जिसको लेकर बहुत कॉन्ट्रोवर्सी हुई। हालांकि फिर सब कुछ ठीक हो गया और परेश रावल बाबूराव के किरदार निभाने को तैयार हो गए।  

संबंधित सामग्री

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

मनोरंजन

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान की याचिका के बाद 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म के टीजर को हटाने का आदेश दिया। फिल्म पर कानूनी विवाद बढ़ता जा रहा है।

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

देश-विदेश

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे T20 मैच में जिम्बाब्वे को हराते हुए इतिहास रचा, सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

राज्य

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण कई नदियाँ उफान पर हैं। स्कूल और फसलें डूबीं, कई शहरों में बाढ़ का अलर्ट जारी।

सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को 3300 करोड़ की धनराशि अंतरित की, और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

CM सुक्खू ने गोद में उठाई बच्ची तो दर्द से बोली मासूम - मेरे दोनों पैरों में चोट लगी है

राज्य

CM सुक्खू ने गोद में उठाई बच्ची तो दर्द से बोली मासूम - मेरे दोनों पैरों में चोट लगी है

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राहत कार्यों की समीक्षा की और प्रभावितों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।