लता ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर की[/caption]
संजीव और लता की लव स्टोरी
लता सभरवाल और संजीव सेठ की मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी, जहां दोनों ने राजश्री और विशंभरनाथ माहेश्वरी के किरदार निभाए। शो में पति-पत्नी की भूमिका निभाते हुए उनकी दोस्ती गहरी हुई। उदयपुर में शूटिंग के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ खाना शेयर करना शुरू किया, जिसने उनकी बॉन्डिंग को मजबूत किया। संजीव ने एक इंटरव्यू में कहा था, "जो परिवार एक साथ खाना खाता है, वह एक साथ रहता है।" data-instgrm-version="14">View this post on Instagram
YRKKH Lata Sabarwal Announces Separation: संजीव की दूसरी शादी
संजीव की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी एक्ट्रेस रेशम टिपनिस से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे, रिशिका और मानव हैं। 2004 में रेशम से तलाक के बाद, संजीव ने लता को 2009 में डेट करना शुरू किया। लता से प्रपोज करने से पहले संजीव ने अपनी पहली पत्नी और बच्चों से इजाजत ली, जो उनकी खुशी में शामिल हुए। 2010 में दोनों ने एक निजी समारोह में शादी की और 2013 में उनके बेटे आरव का जन्म हुआ। [caption id="attachment_89860" align="alignnone" width="549"]
संजीव की दूसरी शादी[/caption]