Women’s ODI World Cup Squad: ऑस्ट्रेलिया और भारत ने किया स्क्वॉड का ऐलान, यास्तिका भाटिया बाहर...

womens-odi-world-cup-2025-australia-india-squad-yastika-bhatia-out

Women’s ODI World Cup Squad: ऑस्ट्रेलिया और भारत ने किया स्क्वॉड का ऐलान, यास्तिका भाटिया बाहर...

women’s odi world cup squad ऑस्ट्रेलिया और भारत ने किया स्क्वॉड का ऐलान यास्तिका भाटिया बाहर

Hockey Asia Cup 2025: मलेशिया को 4-1 से हराकर सुपर 4 में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम!

ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान....

ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को 15 सदस्यीय स्क्वॉड घोषित किया। मौजूदा चैंपियन टीम अपने आठवें वनडे खिताब की तलाश में उतरेगी। स्क्वॉड में 10 खिलाड़ी ऐसी हैं, जो 2022 वर्ल्ड कप का हिस्सा रह चुकी हैं।

स्क्वॉड 2025

एलिसा हीली (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा (उपकप्तान), एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, एलेना किंग, फोबे लिचफील्ड, सोफी मोलिन्यूक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहैम। ऑस्ट्रेलिया का अभियान 1 अक्टूबर से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होगा। वहीं, 8 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी और 22 अक्टूबर को इंग्लैंड के साथ मुकाबला इंदौर में होगा।

भारत को बड़ा झटका – यास्तिका भाटिया बाहर

टीम इंडिया को वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर-बैटर यास्तिका भाटिया घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन पाएंगी। उनकी जगह उमा छेत्री को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। 23 साल की उमा छेत्री ने भारत के लिए अब तक 7 टी-20 मैच खेले हैं, लेकिन वनडे डेब्यू बाकी है। वे अपनी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी से टीम को मजबूती देने की कोशिश करेंगी।

भारत का वर्ल्ड कप स्क्वॉड 2025

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, स्नेह राणा, उमा छेत्री (विकेटकीपर)। स्टैंडबाय: तेजल हसबनीस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, मिन्नु मणि, सयाली साटघरे।

इंडिया-ए का स्क्वॉड...

वर्ल्ड कप के साथ-साथ इंडिया-ए टीम का भी ऐलान किया गया। इस स्क्वॉड में कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं। मिन्नु मणि (कप्तान), धरा गुज्जर, शेफाली वर्मा, तेजल हसबनिस, वृंदा दिनेश, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), तनुश्री सरकार, तनुजा कंवर, तितास साधु, सयाली साटघरे, साईमा ठाकोर, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, राघवी बिष्ट।

टूर्नामेंट का शेड्यूल...

1. टूर्नामेंट में कुल 28 लीग मैच और 3 नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। 2. मुकाबले मुंबई, इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और कोलंबो में होंगे। 3. पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो (पाकिस्तान के क्वालीफाई करने पर निर्भर) में होगा। 4. दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को मुंबई में खेला जाएगा। 5. भव्य फाइनल 2 नवंबर को नवी मुंबई या कोलंबो में खेला जाएगा।

इंदौर का दूसरा मौका...

यह दूसरा अवसर होगा जब इंदौर विमेंस वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। इससे पहले 1997 में यहां इस टूर्नामेंट का एक मैच खेला गया था। इस बार इंदौर को कई अहम मुकाबले मिले हैं, जिनमें इंडिया बनाम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड जैसे बड़े मैच शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

जुर्म गाथा

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक बयानबाजी की है। उन्होंने बीजेपी पर विभिन्न आरोप भी लगाए।

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की असम विधानसभा चुनाव में प्रवेश ने नए राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है, 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।