Bhopal में महिला कांग्रेस का नारी न्याय आंदोलन, पुलिस ने रोका...

womens-justice-movement-of-mahila-congress-in-bhopal

Bhopal में महिला कांग्रेस का नारी न्याय आंदोलन, पुलिस ने रोका...

bhopal में महिला कांग्रेस का नारी न्याय आंदोलन पुलिस ने रोका

Bhopal – महिला कांग्रेस का 'नारी न्याय आंदोलन' आज भोपाल में एक नया मोड़ लेता हुआ नजर आया। आंदोलन का दूसरा चरण आज रोशनपुरा चौराहे पर शुरू हुआ, जहां महिला कांग्रेस की सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और महिला कांग्रेस की प्रमुख नेता विभा पटेल शामिल हुईं।

धरना-प्रदर्शन के बाद जब कार्यकर्ता राजभवन की ओर रवाना हुए, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इससे प्रदर्शनकारी महिला नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। गर्मी के कारण प्रदर्शन के दौरान विभा पटेल बेहोश हो गईं, जिन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई।

Read More- Chhattisgarh Naxalite: नक्सलियों की कायराना करतूत, पुलिसकर्मी के भाई को दी मौत

विभा पटेल का आरोप

विभा पटेल ने इस दौरान आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में महिला अत्याचार के मामलों में सबसे आगे है। उन्होंने कहा, “यहां हर दिन रेप की 17 घटनाएं होती हैं। हमें महिलाओं के लिए बने कानूनों को सख्ती से लागू करने की जरूरत है। अपराधियों में खौफ होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है और पीड़ित को न्याय के लिए भटकना पड़ता है।”

उन्होंने आर्थिक, सामाजिक और यौन उत्पीड़न, महिला आरक्षण, जातिगत जनगणना, महंगाई और स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर भी चिंता जताई। पटेल ने यह भी मांग की कि 'लाड़ली बहनों' की सूची से काटे गए नाम वापस जोड़े जाएं।

Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता

Bhopal: पीसी शर्मा ने दिया जोर

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने महिलाओं को विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “महिलाएं घर चला सकती हैं, तो वे राज्य और देश भी चला सकती हैं।” पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी महिलाओं को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बात को याद करते हुए महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग की।

कब हुआ था आंदोलन शुरू

महिला कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए इस आंदोलन का पहला चरण 29 जुलाई 2024 को दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ था। यह आंदोलन अगस्त क्रांति आंदोलन की तर्ज पर अगस्त महीने में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन और आह्वान के रूप में जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें व्रत और दान? जानें महत्व और घर पर पूजा की सरल विधि 

सनातन

गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें व्रत और दान? जानें महत्व और घर पर पूजा की सरल विधि 

गुरु पूर्णिमा हिन्दू धर्म में एक प्रमुख पर्व है, जिसे 28 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक मनाया जाएगा। इस दिन गुरुओं को सम्मान और आदर प्रदान किया जाता है।

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

मनोरंजन

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान की याचिका के बाद 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म के टीजर को हटाने का आदेश दिया। फिल्म पर कानूनी विवाद बढ़ता जा रहा है।

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

देश-विदेश

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे T20 मैच में जिम्बाब्वे को हराते हुए इतिहास रचा, सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

राज्य

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण कई नदियाँ उफान पर हैं। स्कूल और फसलें डूबीं, कई शहरों में बाढ़ का अलर्ट जारी।

सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को 3300 करोड़ की धनराशि अंतरित की, और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।