ओडिशा में मां ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या की, फिर खुद पर किया जानलेवा हमला

woman-kills-children-odisha-axes-them-to-death-probe-on

ओडिशा में मां ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या की, फिर खुद पर किया जानलेवा हमला

ओडिशा में मां ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या की फिर खुद पर किया जानलेवा हमला

Woman kills children Odisha: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से रविवार को सामने आई एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। टंगरपाली गांव में एक मां ने रात के अंधेरे में अपने ही दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या कर दी और बाद में खुद की जान लेने की भी कोशिश की। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

आधी रात को रची खौफनाक साजिश

[caption id="attachment_146818" align="alignnone" width="1200"]Representative image Representative image[/caption]

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला रंजिता ओराम ने शनिवार रात सामान्य तरीके से परिवार के साथ भोजन किया। इसके बाद सभी सोने चले गए। आधी रात के करीब उसने अपने पति को किसी बहाने से घर के बाहर भेज दिया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

सोते बच्चों पर कुल्हाड़ी से किया हमला

पति के बाहर जाते ही रंजिता ने अपने दोनों बच्चों; 10 वर्षीय जिज्ञाशा ओराम और 5 वर्षीय विभांशु ओराम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला इतना भयावह था कि दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों के गले पर गहरे घाव पाए गए, जिससे वारदात की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

खुद का भी काटा गला, हालत गंभीर

घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने धारदार हथियार से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। उधर, घर के बाहर मौजूद पति को जब शक हुआ तो वह पड़ोसियों की मदद से खिड़की तोड़कर अंदर पहुंचा। अंदर का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए, क्योंकि दोनों बच्चे खून से लथपथ मृत पड़े थे, जबकि रंजिता गंभीर रूप से घायल थी।

अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद महिला को तुरंत झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बुर्ला स्थित वीएसएसआईएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घरेलू विवाद की आशंका, जांच जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को इस घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि असली कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जरूरत पड़ने पर फॉरेंसिक टीम की मदद भी ली जाएगी। स्थानीय महिला मंजू धनवार के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे, जहां एम्बुलेंस में बच्चों के शव ले जाए जा रहे थे। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।

संबंधित सामग्री

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

राज्य

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले की कृषि और नवाचारों की प्रगति का वर्णन किया, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।