क्या माघ मेले से बैन हो जाएंगे अविमुक्तेश्वरानंद? प्रशासन ने भेजा दूसरा नोटिस

will-avimukteshwaranand-be-banned-from-magh-mela-administration-sends-second-notice

क्या माघ मेले से बैन हो जाएंगे अविमुक्तेश्वरानंद? प्रशासन ने भेजा दूसरा नोटिस

क्या माघ मेले से बैन हो जाएंगे अविमुक्तेश्वरानंद प्रशासन ने भेजा दूसरा नोटिस

Avimukteshwaranand Magh Mela Ban: प्रयागराज मेला प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस जारी किया है। इसमें चेतावनी दी गई है कि मौनी अमावस्या पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश में क्यों न मेला क्षेत्र में उनका प्रवेश हमेशा के लिए बैन कर दे। इसके लिए अविमुक्तेश्वरानंद को 18 जनवरी को नोटिस जारी किया, और 24 घंटे में ही जवाब मांगा गया था। 

अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस

प्रशासन का यह नोटिस अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर के पीछे वाले हिस्से पर चस्पा मिला। इस नोटिस की जानकारी तब हुई जब मेला प्रशासन के कर्मचारियों ने शिविर में आकर इसकी जानकारी दी। जब तक अविमुक्तेश्वरानंद को इसकी जानकारी हुई तब तक 3 दिन बीत चुके थे। यह नोटिस अधिकृत हस्ताक्षरी के नाम से जारी किया गया था। अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस

24 घंटे के अंदर मांगा जवाब

दूसरे नोटिस में लिखा गया की अगर 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो संस्था को दी गई जमीन और सुविधाएं वापस ले ली जाएगी। मौनी अमावस्या के दिन हुई स्थिति से माघ मेला की व्यवस्था छिन्न-भिन्न हुई। स्नान के लिए आ रहे लाखों स्नानार्थियों को स्नान कराकर उन्हें वापस भेजने में दिक्कत हुई। मेला में आए लोगों  की सुरक्षा व्यवस्था को गंभीर खतरा भी उत्पन्न हुआ। इसके अलावा आप ने अपने आपको शंकराचार्य बताते हुए मेले में बोर्ड लगाए हैं। जबकि आधिकारिक रूप से आपके शंकराचार्य होने पर सुप्रीम कोर्ट से रोक है, जो न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में है।   https://youtube.com/shorts/-A_jPiAWnfs?si=oXEOPB2lwpEi4WTH

Avimukteshwaranand Magh Mela Ban: शंकराचार्य का जवाब

इधर, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ओर से प्रयागराज मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और मेलाधिकारी ऋषिराज की ओर से जारी नोटिस का जवाब दिया। उनके वकील अंजनी कुमार मिश्र की ओर से दाखिल 8 पेज के जवाब में प्रशासन से 24 घंटे के भीतर नोटिस वापस लेने की मांग की गई है। कहा गया कि शंकराचार्य का पट्टाभिषेक पहले ही संपन्न हो चुका था। प्रशासन की ओर से आदेश बाद के समय का है। वकील ने चेतावनी दी है कि यदि नोटिस वापस नहीं लिया गया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

राज्य

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की विभागीय समीक्षा बैठकों को लेकर भाजपा और झामुमो के बीच तीखी नोकझोंक जारी है।

300 साल पुरानी परंपरा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

राज्य

300 साल पुरानी परंपरा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विदिशा में 300 वर्ष पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा उत्साह के साथ आयोजित हुई, जिसमें 2 लाख श्रद्धालु शामिल हुए। व्यापक सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नालंदा दौरा स्थगित

राज्य

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नालंदा दौरा स्थगित

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नालंदा दौरा स्थगित हो गया है। इसके कारण और नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच, गिल इंजर्ड हुए तो कौन होगा नया कप्तान?

खेल

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच, गिल इंजर्ड हुए तो कौन होगा नया कप्तान?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज कार्डिफ में खेला जाएगा। चोटिल शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी कर सकते हैं।

आग लगने से स्मार्ट मीटर कंपनी कर्मचारी की मौत,परिजन बोले- अधिकारियों ने पेट्रोल डालकर जलाया है

राज्य

आग लगने से स्मार्ट मीटर कंपनी कर्मचारी की मौत,परिजन बोले- अधिकारियों ने पेट्रोल डालकर जलाया है

बीकानेर की स्मार्ट मीटर कंपनी के कर्मचारी की आग से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों ने पेट्रोल डालकर जलाया।