मिनी माथुर बनीं अलायंस की विनर

अलायंस की विनर बनीं मिनी माथुर, जीते 50 लाख कैश, घर ले गईं चमचमाती ट्रॉफी

अमेजन प्राइम के शो ‘अलायंस’ में मिनी माथुर ने अली गोनी और रूही दोसानी को हराकर 50 लाख रुपये और ट्रॉफी जीती.

By : सोनिया रायकवार
अलायंस की विनर बनीं मिनी माथुर, जीते 50 लाख कैश, घर ले गईं चमचमाती ट्रॉफी

अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित शो ‘अलायंस’ को आखिरकार अपना पहला विनर मिल गया है. काफी समय से सोशल मीडिया और फैंस के बीच गजब का हाइप बनाए इस शो का धमाकेदार फिनाले हाल ही में स्ट्रीम हुआ, जहां टीवी की जानी-मानी होस्ट मिनी माथुर ने बाजी मार ली.
मिनी ने अपने तेज दिमाग, कूल एटीट्यूड और शानदार गेम प्लान के दम पर अली गोनी और रूही दोसानी जैसे तगड़े कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

50 लाख रुपये और चमचमाती ट्रॉफी की विनर

फिनाले में मुकाबला बेहद कड़ा और सस्पेंस से भरा था. एक तरफ सोशल मीडिया स्टार रूही दोसानी और पॉपुलर एक्टर अली गोनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे थे, तो दूसरी तरफ मिनी माथुर हर मोड़ पर अपनी स्मार्टनेस से बाजी पलटती दिखीं. अंत में जीत मिनी के हाथ ही लगी. विनर बनने के साथ ही उन्हें 50 लाख रुपये का मोटा कैश प्राइज और चमचमाती ट्रॉफी मिली. अपनी इस शानदार जीत पर खुशी जताते हुए मिनी ने कहा कि यह सफर दिखाता है कि अगर आप खुद पर भरोसा रखें तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है.


काफी ड्रामा, माइंड गेम्स और तगड़े ट्विस्ट

कुणाल खेमू की होस्टिंग वाले इस शो में शुरुआत से ही काफी ड्रामा, माइंड गेम्स और तगड़े ट्विस्ट देखने को मिले. अलायंस में कुशाल टंडन, जैद दरबार, अरबाज खान, अर्सलान गोनी और सोहेल खान जैसे कई चर्चित सितारे नजर आए. शो का पूरा फॉर्मेट दोस्ती, भरोसे और स्मार्ट मूव्स पर टिका था, जहां एक-दूसरे से हाथ मिलाकर आगे बढ़ना था. फिनाले की रेस में अली गोनी ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई थी, लेकिन मिनी माथुर ने अपने एक्सपीरियंस का सही इस्तेमाल किया और सभी को पीछे छोड़ दिया. दर्शकों को इस शो का चटपटा अंदाज और मिनी माथुर का गेम खेलने का तरीका बेहद पसंद आया है.
 

संबंधित सामग्री

रोहित शेट्टी के 10 साल पूरे, भावुक हुए होस्ट, अविनाश मिश्रा ने जीती ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी

रोहित शेट्टी के 10 साल पूरे, भावुक हुए होस्ट, अविनाश मिश्रा ने जीती ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी

टीवी अभिनेता अविनाश मिश्रा ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' जीत लिया है। उन्होंने रित्विक धनजानी और ओरी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी और विभिन्न पुरस्कार प्राप्त किए।

Asian Games 2026 में भारत का दमदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग, CM धामी ने खिलाड़ियों को दी बधाई

Asian Games 2026 में भारत का दमदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग, CM धामी ने खिलाड़ियों को दी बधाई

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें बधाई दी।

सपा पर हमलावर हुए संजय निषाद, बोले- कांग्रेस की बैसाखी भी नहीं जुटा पा रही पार्टी

सपा पर हमलावर हुए संजय निषाद, बोले- कांग्रेस की बैसाखी भी नहीं जुटा पा रही पार्टी

संजय निषाद ने सपा पर आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी स्थिति सुधारने की सलाह दी। उन्होंने सपा के गठबंधन और सीट बंटवारे की स्थिति पर भी सवाल उठाए।

हवा में फेल हुआ अलायंस एयर फ्लाइट का इंजन, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

हवा में फेल हुआ अलायंस एयर फ्लाइट का इंजन, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

अलायंस एयर की फ्लाइट 9I-698 का एक इंजन हवा में खराब होने के बाद दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। सभी 40 यात्री सुरक्षित हैं।

पंजाब में BJP-अकाली गठजोड़ की चर्चा तेज, 21 सीटों पर बदल सकता है चुनावी गणित

पंजाब में BJP-अकाली गठजोड़ की चर्चा तेज, 21 सीटों पर बदल सकता है चुनावी गणित

पंजाब में भाजपा और अकाली दल के संभावित गठबंधन से 2027 के चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। इससे शहरी और ग्रामीण वोट बैंक का मेलजोल दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद जगाता है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर