Rajat - Virat Reaction After Winnig: 'तुमने मुझे तुम्‍हें उठाने के लिए 18 साल इं...

virat-kohli-rajat-18-years-reaction

Rajat - Virat Reaction After Winnig: 'तुमने मुझे तुम्‍हें उठाने के लिए 18 साल इंतजार कराया' - विराट कोहली

rajat - virat reaction after winnig तुमने मुझे तुम्‍हें उठाने के लिए 18 साल इंतजार कराया - विराट कोहली

18 साल का इंतजार खत्म..मैदान पर रो पड़े विराट, 6 रनों से हारी पंजाब

"मैंने अपनी जवानी इस टीम को दी": विराट कोहली की भावुक प्रतिक्रिया

आईपीएल फाइनल जीतने के बाद विराट कोहली की आंखों में आंसू थे और दिल में गर्व। उन्होंने कहा, "मैंने अपनी जवानी, अपना सबसे बेहतरीन समय इस टीम को दिया। 18 साल की मेहनत के बाद ये ट्रॉफी मिली है। हर सीजन में जीतने की कोशिश की, लेकिन अब जाकर ये सपना सच हुआ।" उन्होंने स्वीकार किया कि जीत के बाद वह खुद को रोक नहीं पाए और भावनाओं में बह गए।

"एबी डिविलियर्स का योगदान कभी नहीं भूला जा सकता"

कोहली ने अपने साथी और करीबी दोस्त एबी डिविलियर्स को भी ट्रॉफी जीत का श्रेय दिया। "मैंने उनसे कहा कि ये जीत उतनी ही उनकी भी है। 4 साल पहले रिटायर होने के बावजूद वे टीम के लिए सबसे ज़्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रह चुके हैं। उनका प्रभाव मेरी जिंदगी और इस फ्रेंचाइजी पर अमिट है।"

"टीम ने हर मुश्किल वक्त में मेरा साथ दिया"

विराट ने अपनी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा, "कई बार लगा कि कुछ और सोचूं, लेकिन कभी इस टीम का साथ नहीं छोड़ा। इसने भी मुझे कभी नहीं छोड़ा। ये जीत किसी और टीम के साथ होती, तो शायद इतनी खास नहीं होती।"

"मेरा दिल और आत्मा सिर्फ बैंगलोर के साथ"

कोहली ने स्पष्ट किया कि उनका समर्पण आरसीबी (बैंगलोर) के लिए हमेशा बना रहेगा। "जब तक IPL खेलूंगा, सिर्फ इसी टीम के लिए खेलूंगा। आज मैं चैन से सो पाऊंगा, क्योंकि यह ट्रॉफी हमेशा अधूरी थी।"

"रिटायरमेंट आएगा, लेकिन तब तक सब कुछ दूंगा"

उन्होंने यह भी माना कि करियर का अंत कभी भी आ सकता है, लेकिन जब तक खेलेंगे, पूरी ऊर्जा देंगे। "मैं सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर बनकर नहीं खेल सकता। मुझे फील्ड पर हर वक्त योगदान देना होता है। जब रिटायर होऊंगा, तो खुद को यही कहूंगा—मैंने सब कुछ दिया।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

"ऑक्शन के बाद उठे सवाल, लेकिन टीम पर भरोसा रखा"

कोहली ने टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों की तारीफ की। "ऑक्शन के बाद कई सवाल उठे, लेकिन हमने अपनी टीम पर भरोसा रखा। ये जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि हर खिलाड़ी, फैमिली और सपोर्ट स्टाफ की है। बैंगलोर के हर फैन की है।"

"टेस्ट क्रिकेट को दिल से अपनाइए"

हालांकि यह पल बेहद खास था, कोहली ने साफ कहा कि टेस्ट क्रिकेट उनके लिए सबसे ऊपर है। "टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सबसे बड़ा फॉर्मेट है। अगर युवा खिलाड़ी सच में सम्मान पाना चाहते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट से प्यार करें। यही रास्ता है असली लीजेंड बनने का।"

जीत के बाद विराट कोहली का भावुक पोस्ट....

विराट ने जीत के दूसरे दिन सुबह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी RCB टीम के कप के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि- "इस टीम ने सपने को संभव बनाया, एक ऐसा सीजन जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। हमने पिछले 2.5 महीनों में इस सफर का भरपूर आनंद लिया है। यह आरसीबी के उन प्रशंसकों के लिए है जिन्होंने सबसे बुरे समय में भी हमारा साथ नहीं छोड़ा। यह उन सभी वर्षों के दिल टूटने और निराशा के लिए है। यह इस टीम के लिए मैदान पर खेलने के लिए किए गए हर प्रयास के लिए है। जहाँ तक आईपीएल ट्रॉफी का सवाल है- तुमने मुझे तुम्‍हे उठाने और जश्न मनाने के लिए 18 साल इंतजार करवाया है, मेरे दोस्त, लेकिन यह इंतजार बिल्कुल सार्थक रहा। ❤️"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

"ई साला कप नमदू" - रजत पाटीदार

IPL 2025 की ऐतिहासिक जीत के बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, "यह पल मेरे, विराट भाई और हर उस फैन के लिए बेहद खास है, जो सालों से टीम के साथ खड़े हैं।" उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि वर्षों की उम्मीदों और समर्थन का परिणाम है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

"कप्तानी मेरे लिए सीखने का बड़ा मौका"

रजत ने कप्तानी को एक बड़ा अवसर बताते हुए कहा, "मेरे लिए कप्तानी करना सीखने का शानदार मौका रहा। इस टीम के साथ कप्तान बनना सौभाग्य की बात है। विराट भाई ने इस ट्रॉफी को सबसे ज़्यादा डिजर्व किया, और मैं उनके लिए सबसे ज्यादा खुश हूं।"

"RCB फैंस से बस एक ही बात- "ई साला कप नमदू!"

रजत ने अपने संदेश को RCB के प्रसिद्ध नारे से समाप्त करते हुए कहा, "मैं सभी फैंस से यही कहना चाहता हूं—'ई साला कप नमदू'। इस साल कप वाकई हमारा हुआ। यह सब आपके समर्थन और विश्वास की वजह से संभव हो पाया है।"

संबंधित सामग्री

बारिश का रौद्र रूप: हिमाचल में फ्लैश फ्लड, केदारनाथ यात्रा रुकी; 8 राज्यों में अलर्ट

देश-विदेश

बारिश का रौद्र रूप: हिमाचल में फ्लैश फ्लड, केदारनाथ यात्रा रुकी; 8 राज्यों में अलर्ट

भारी मानसूनी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड और उत्तराखंड में भूस्खलन की घटनाएं घटीं, केदारनाथ यात्रा रोकी गई, कई राज्यों में अलर्ट जारी।

कंगना रनोट का नई पीढ़ी की महिलाओं पर विवादित बयान, बोलीं- ‘गटर जेनरेशन’; नशा और कई रिश्तों को आजादी मानने का लगाया आरोप

मनोरंजन

कंगना रनोट का नई पीढ़ी की महिलाओं पर विवादित बयान, बोलीं- ‘गटर जेनरेशन’; नशा और कई रिश्तों को आजादी मानने का लगाया आरोप

कंगना रनोट ने नई पीढ़ी की महिलाओं को नशा और शराब की आजादी को लेकर 'गटर जेनरेशन' कहा, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद उत्पन्न हुआ।

एमपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 17% कम वर्षा

राज्य

एमपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 17% कम वर्षा

मध्य प्रदेश में मानसून के पुनः सक्रिय होने से कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है। नए मौसमी सिस्टम के प्रभाव से बढ़ सकती है वर्षा।

भोपाल के छात्रावास में जन्मदिन पर 12वीं की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट मिलने से जांच तेज

राज्य

भोपाल के छात्रावास में जन्मदिन पर 12वीं की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट मिलने से जांच तेज

भोपाल की छात्रा ने अपने 17वें जन्मदिन पर छात्रावास में आत्महत्या कर ली। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।

कलियासोत वेटलैंड में मड रैली पर बवाल, एफआईआर और NGT याचिका की तैयारी

राज्य

कलियासोत वेटलैंड में मड रैली पर बवाल, एफआईआर और NGT याचिका की तैयारी

भोपाल के कलियासोत डैम में आयोजित मड रैली पर्यावरण के लिए खतरा बनी, एफआईआर और NGT में याचिका की मांग उठी। पर्यावरणविदों ने इसे जलीय जीवन के लिए गंभीर खतरा बताया।