ट्रंप बोले - 10 महीनों में 8 युद्धों को रोका, टैरिफ को बताया फेवरेट शब्द

trump-stopped-8-wars-10-months-tariff-favorite-word

ट्रंप बोले - 10 महीनों में 8 युद्धों को रोका, टैरिफ को बताया फेवरेट शब्द

ट्रंप बोले - 10 महीनों में 8 युद्धों को रोका टैरिफ को बताया फेवरेट शब्द

Trump stopped 8 wars: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित किया। ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान विदेश नीति, अर्थव्यवस्था, सीमा सुरक्षा और घरेलू शासन में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों का ब्योरा दिया। ट्रंप ने अपने संबोधन की शुरुआत जो बाइडेन पर अमेरिका के इतिहास के सबसे "बुरे" सीमा संकट का आरोप लगाते हुए की। 

बाइडेन पर निशाना

ट्रंप ने कहा - हमें दुनिया की सबसे खराब सीमा विरासत में मिली थी, और हमने इसे अपने देश के इतिहास की सबसे मजबूत सीमा में बदल दिया। ग्यारह महीने पहले मुझे एक अव्यवस्थित विरासत मिली थी, और मैं इसे ठीक कर रहा हूं।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

10 महीनों में 8 युद्धों को रोका

Trump stopped 8 wars: डोनाल्ड ट्रम्प ने टैरिफ को उनका फेवरेट शब्द बताया। ट्रम्प ने दावा किया कि इसकी मदद से उन्होंने 10 महीनों में दुनिया भर में 8 युद्धों को रोका। ट्रम्प ने महंगाई के मुद्दे को नजरअंदाज करते हुए जोर दिया कि कनाडा, मैक्सिको, ब्राजील और भारत सहित कई देशों पर लगाए गए टैरिफ से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को काफी फायदा हुआ है। टैरिफ की वजह से अमेरिका ने उम्मीद से ज्यादा पैसा कमाया।

‘अमेरिका पहले से ज्यादा मजबूत’

ट्रम्प ने यह भी कहा कि दुनिया अब अमेरिका का मजाक नहीं उड़ाती, बल्कि उसका सम्मान करती है। हमारा राष्ट्र मजबूत है। अमेरिका का सम्मान है, और हमारा देश पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गया है। हम एक ऐसे आर्थिक उछाल के लिए तैयार हैं जैसा दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा।

Trump stopped 8 wars: विपक्ष का तंज

वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी ने ट्रम्प के भाषण की आलोचना की है। सांसद क्रिस वैन होलेन ने कहा - आज ट्रम्प ने कितने झूठ बोले, इसका हिसाब रखना तो मुश्किल है। इधर, कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजॉम ने अपने एक पोस्ट में ट्रम्प पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राष्ट्रपति के भाषण में सिर्फ एक शब्द सुनाई दिया, मैं मैं मैं मैं मैं मैं मैं मैं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा साल 2027

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा साल 2027

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई योजनाओं की घोषणा की, जिसमें युवा वर्ष, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और कृषक कल्याण वर्ष शामिल हैं।

भोपाल में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

जुर्म गाथा

भोपाल में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या की गई। हेमंत और शकुंतला बारीक के रूप में पहचान हुई। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या!

राज्य

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या!

रोहतास जिले के खैरा भुतहा गांव में जमीन विवाद के चलते किसान महेंद्र नट की हत्या हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, मृतक की बेटी ने पड़ोसियों पर आरोप लगाया।

केतन जिंदा है...सुनते ही सिया के बदले हावभाव, रेस्क्यू करने वाले ने क्या बताया?

जुर्म गाथा

केतन जिंदा है...सुनते ही सिया के बदले हावभाव, रेस्क्यू करने वाले ने क्या बताया?

पुणे में केतन अग्रवाल की मौत के मामले में नए खुलासे हुए हैं। सिया गोयल के व्यवहार पर परिवार को शक है, पुलिस ने पूछताछ जारी रखी है।

हरियाणा में 24 घंटे में फिर बदले IAS-IFS अधिकारियों के विभाग, सीएम सैनी के आदेशों ने बढ़ाई चर्चा

राज्य

हरियाणा में 24 घंटे में फिर बदले IAS-IFS अधिकारियों के विभाग, सीएम सैनी के आदेशों ने बढ़ाई चर्चा

हरियाणा में नौकरशाही में अस्थिरता बढ़ी, 24 घंटे में कई IAS और IFS अधिकारियों के विभाग बदले गए।