जहरीले कफ सीरप कांड: हाईकोर्ट का डॉ. प्रवीण सोनी को जमानत से फिर इनकार

toxic-cough-syrup-case-hc-denies-bail-to-doctor

जहरीले कफ सीरप कांड: हाईकोर्ट का डॉ. प्रवीण सोनी को जमानत से फिर इनकार

जहरीले कफ सीरप कांड हाईकोर्ट का डॉ प्रवीण सोनी को जमानत से फिर इनकार

जहरीले कफ सीरप कांड: कभी अस्पताल की दहलीज पर उम्मीद लेकर पहुंचे परिवार, आज अदालतों के चक्कर काट रहे हैं. मासूम बच्चों की मौत का दर्द अब सिर्फ निजी नहीं रहा, यह एक बड़े सवाल में बदल चुका है. जिम्मेदार कौन है? इसी सवाल के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने जहरीले कफ सीरप मामले में सख्त रुख बरकरार रखा है. छिंदवाड़ा जिले में जहरीला कफ सीरप पीने से बच्चों की मौत के मामले में आरोपी डॉक्टर प्रवीण सोनी को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है. छह अक्टूबर 2025 से जेल में बंद डॉ. सोनी की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने फिलहाल जमानत देने से इनकार कर दिया है.

जहरीले कफ सीरप कांड:जिला कोर्ट के बाद हाईकोर्ट से भी झटका

जिला न्यायालय से जमानत खारिज होने के बाद डॉक्टर प्रवीण सोनी ने उच्च न्यायालय का रुख किया था. गुरुवार 15 जनवरी को न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ में मामले की सुनवाई हुई, लेकिन यहां भी आरोपी को निराशा हाथ लगी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 20 जनवरी की तारीख तय की है। Also Read-रतलाम: खिचड़ी में मिर्ची ज्यादा, मिड डे मिल में खाने से 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

जहरीले कफ सीरप कांड: दवा कंपनियों पर जिम्मेदारी डालने की कोशिश

सुनवाई के दौरान डॉ. सोनी ने खुद को निर्दोष बताते हुए दवा निर्माण कंपनियों पर जिम्मेदारी डालने की कोशिश की. उनका तर्क था कि कफ सीरप की गुणवत्ता और उसमें मौजूद तत्वों की जवाबदेही कंपनियों की है, न कि चिकित्सक की। हालांकि अदालत में यह दलील ज्यादा असर नहीं छोड़ सकी। Also Read-CM DR MOHAN YADAV: CM मोहन यादव श्री महाकाल महोत्सव..

परिजनों और वकीलों ने जताया विरोध

इस मामले में जमानत का विरोध भी जोरदार तरीके से दर्ज कराया गया। जहरीले कफ सीरप से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजन और 13 अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट में आपत्तियां पेश कीं. उनका कहना था कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य से जुड़ा बेहद संवेदनशील अपराध है.

फैसले से जुड़ी बड़ी तस्वीर

कानूनी जानकारों के मुताबिक, यह मामला भविष्य में दवा वितरण और चिकित्सकीय जिम्मेदारी को लेकर एक मिसाल बन सकता है। जिस तरह से अदालत ने जनस्वास्थ्य के पहलू को केंद्र में रखा है, उससे साफ है कि इस केस को हल्के में लेने के मूड में न्यायपालिका नहीं है।  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।