Tejaswi Yadav Special Parliament Session: तेजस्वी यादव की मांग,संसद में बुलाया ज...

tejaswi-yadav-special-parliament-session

Tejaswi Yadav Special Parliament Session: तेजस्वी यादव की मांग,संसद में बुलाया जाए विशेष सत्र, भारतीय सेना को वीरता के लिए मिले सम्मान

tejaswi yadav special parliament session तेजस्वी यादव की मांगसंसद में बुलाया जाए विशेष सत्र भारतीय सेना को वीरता के लिए मिले सम्मान

Tejaswi Yadav Special Parliament Session: खबर बिहार से है जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बड़ा बयान देते हुए केंद्र सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। बतादें कि उनका कहना है कि हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद घोषित सीजफायर के संदर्भ में पूरे देश को भरोसे में लिया जाना चाहिए। इसके लिए सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित कर संसद में खुली चर्चा की जानी चाहिए।

सेना को मिले संसद में सम्मान

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि भारतीय सेना की वीरता, साहस और शौर्य को संसद के अंदर औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष सेना के साथ खड़ा है और देश की सुरक्षा के लिए किए गए हर कदम का समर्थन करता है।

ट्वीट कर रखी मांग

शनिवार को तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा— प्रधानमंत्री जी से आग्रह है कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए। इस सत्र में पहलगाम की आतंकी घटना से लेकर सीजफायर तक की तिथिवार और बिंदुवार जानकारी देश को दी जाए। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है ताकि पूरा देश एकजुट होकर भारतीय सेना का आभार व्यक्त कर सके।

आतंकिस्तान को जाना चाहिए सख्त संदेश

बतादें कि तेजस्वी यादव ने अपने बयान में पाकिस्तान पर भी परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आतंक की प्रयोगशाला चलाने वाले देश ‘आतंकिस्तान’ को भारत की ओर से एक मजबूत और एकजुट संदेश जाना चाहिए। इसके लिए संसद में चर्चा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को और मजबूती दी जा सकती है।

Tejaswi Yadav Special Parliament Session: विपक्ष का समर्थन सेना के साथ

तेजस्वी ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों को एक सुर में बोलना चाहिए। उन्होंने कहा हमें हमारी सेना पर पूरा भरोसा है। हम सभी को उन पर गर्व है। इसीलिए संसद में एक विशेष सत्र बुलाकर सेना को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए।

संबंधित सामग्री

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।

उत्तराखंड 2027 चुनाव: BJP ने धामी को नेतृत्व के लिए चुना

देश-विदेश

उत्तराखंड 2027 चुनाव: BJP ने धामी को नेतृत्व के लिए चुना

BJP ने घोषणा की कि 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी उनके नेतृत्व का चेहरा होंगे, जबकि कांग्रेस नेतृत्व संकट से जूझ रही है।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

पंजाब

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए, जिससे राजनीतिक भूचाल आ गया है। पंजाब के CM ने उन्हें 'गद्दार' कहा।