T20I Triple Super Over: पहली बार 3 सुपर ओवर, नीदरलैंड्स ने नेपाल को हराकर रचा इतिहास...

t20i-triple-super-over-netherlands-historic-win

T20I Triple Super Over: पहली बार 3 सुपर ओवर, नीदरलैंड्स ने नेपाल को हराकर रचा इतिहास...

t20i triple super over पहली बार 3 सुपर ओवर नीदरलैंड्स ने नेपाल को हराकर रचा इतिहास

Sophie Devine ODI Retirement: न्यूजीलैंड की सोफी ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास!

नीदरलैंड्स ने बनाए 152 रन...

पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाए। टीम के लिए तेजा निडामनुरु ने 35 (37 गेंद) और विक्रमजीत सिंह ने 30 (29 गेंद) रन बनाए। नेपाल के स्टार स्पिनर संदीप लामिछाने ने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट झटके। जवाब में नेपाल की टीम ने कप्तान रोहित पौडेल की 48 रन (35 गेंद) की दमदार पारी के दम पर भी स्कोर को बराबरी पर पहुंचाया। नेपाल ने भी 20 ओवर में 8 विकेट पर 152 रन बनाए। नीदरलैंड्स के डेनियल डोरम ने 14 रन देकर 3 विकेट लेकर मैच को आखिरी गेंद तक पहुंचाया।

पहला सुपर ओवर: दोनों टीमों ने बनाए 19 रन...

नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19/1 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड्स के मैक्स ओ’डॉड और माइकल लेविट ने करन केसी के खिलाफ 19 रन बनाकर पहला सुपर ओवर टाई करा दिया।

दूसरा सुपर ओवर: स्कोर फिर बराबर, 17-17 रन बने..

इस बार नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी की और एक विकेट खोकर 17 रन बनाए। नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी और रोहित पौडेल ने 17 रन बनाकर मैच को तीसरे सुपर ओवर तक खींच लिया।

तीसरा सुपर ओवर: नेपाल 0 रन पर ऑलआउट....

नीदरलैंड्स के कप्तान ने तीसरे ओवर के लिए 21 साल के ऑफ स्पिनर जैक लायन कैचेट को गेंद सौंपी, जिन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए नेपाल को बिना रन दिए 4 गेंद में 2 विकेट पर समेट दिया। जवाब में संदीप लामिछाने की पहली ही गेंद पर माइकल लेविट ने छक्का जड़कर नीदरलैंड्स को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

T20I इतिहास में 41वां सुपर ओवर मैच...

यह टी-20 इंटरनेशनल इतिहास का 41वां मैच था, जिसमें नतीजा सुपर ओवर में निकला। लेकिन यह पहली बार हुआ कि किसी मैच में तीन सुपर ओवर खेलने पड़े।  

संबंधित सामग्री

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के 'देवदासी' शब्द उपयोग पर बड़ा हंगामा हुआ, विपक्ष और सरकार में तीखी नोकझोंक।