SA vs PAK Test 2025: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान पर दर्ज की शानदार जीत, महाराज और ...

south-africa-vs-pakistan-test-2025-maharaj-harmer-spin-win

SA vs PAK Test 2025: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान पर दर्ज की शानदार जीत, महाराज और हार्मर ने पलट दिया मैच...

sa vs pak test 2025 साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान पर दर्ज की शानदार जीत महाराज और हार्मर ने पलट दिया मैच

SA vs PAK Test 2025: रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में साउथ आफ्रीका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर 2 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी की। इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैमंपियन साउथ ने धमाकेदार वापसी की। Read More: IND vs NZ Womens WC: सेमीफाइनल में भारत की एंट्री, स्मृति और प्रतिका रावल ने बनाए कई रिकॉर्ड…

महाराज बने मैन ऑफ द मैच...

साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि, पहली पारी में 7 विकेट और दूसरी पारी में 2 विकेट झटके। इसके अलावा उन्होंने 30 उपयोगी रन भी बनाए। महाराज की सटीक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाज टिक नहीं सके।

मुथुस्वामी बने प्लेयर ऑफ द सीरीज...

साउथ अफ्रीका के दूसरे स्पिनर सेनुरन मुथुस्वामी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने पूरी सीरीज में कुल 11 विकेट लिए और 106 रन का योगदान भी दिया। उनकी ऑलराउंड परफॉर्मेंस साउथ अफ्रीका की जीत में अहम रही।

पाकिस्तान की पहली पारी 333 रन पर खत्म...

मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 404 रन बनाकर 71 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। इसके बाद पाकिस्तान दूसरी पारी में सिर्फ 138 रन पर सिमट गया।

बाबर आजम की फिफ्टी के बाद बिखरी पाकिस्तान टीम...

तीसरे दिन पाकिस्तान ने 94/4 से आगे खेलना शुरू किया था। कप्तान बाबर आजम ने चौथे दिन एक चौका लगाकर 2022 के बाद अपना पहला घरेलू टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 87 गेंदों पर 50 रन बनाए, लेकिन जल्द ही साइमन हार्मर की गेंद पर LBW हो गए। बाबर के आउट होते ही पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई और 9 रन के भीतर चार विकेट गिर गए। रिजवान (16), शाहीन अफरीदी (0), सलमान अली आगा और साजिद खान भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए।

साइमन हार्मर ने पूरे किए 1000 फर्स्ट क्लास विकेट...

साउथ अफ्रीका के ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने इस मुकाबले में घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके। इसके साथ ही उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 1000 विकेट पूरे कर लिए। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ चौथे साउथ अफ्रीकी गेंदबाज बने। उनके अलावा केशव महाराज ने 2 विकेट और कगिसो रबाडा ने 1 विकेट लिया।

साउथ अफ्रीका की शानदार जीत...

पाकिस्तान की दूसरी पारी के 138 रन पर सिमटने के बाद साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 68 रन का आसान लक्ष्य मिला। टीम ने 12.3 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान एडेन मार्करम ने 45 गेंदों पर 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि रायन रिकल्टन ने 29 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए।पाकिस्तान की ओर से दोनों विकेट नोमान अली ने लिए।

संबंधित सामग्री

रोहित शेट्टी को लॉरेंस गैंग से फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की मांग की

मनोरंजन

रोहित शेट्टी को लॉरेंस गैंग से फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की मांग की

मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को लॉरेंस गैंग से धमकी मिली है, जिसमें 20 करोड़ रुपए की मांग की गई है। इस धमकी के बारे में पुलिस ने जानकारी दी है।

राम मंदिर चढ़ावा: 8 आरोपियों के घरों पर छापेमारी, सपा सांसद बोले - BJP जिम्मेदार  

देश-विदेश

राम मंदिर चढ़ावा: 8 आरोपियों के घरों पर छापेमारी, सपा सांसद बोले - BJP जिम्मेदार  

UP पुलिस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी टिन्नू यादव सहित 8 लोगों के घरों पर छापेमारी की है, जिसमें लगभग 80 लाख रुपये बरामद किए गए।

लियोनल मेसी विश्व कप में लगातार 7वें मैच में गोल कर रचा इतिहास

खेल

लियोनल मेसी विश्व कप में लगातार 7वें मैच में गोल कर रचा इतिहास

लियोनल मेसी ने FIFA WC 2026 में जॉर्डन के खिलाफ गोल करके लगातार सातवें विश्व कप मैच में गोल करने का रिकॉर्ड बनाया।

केतन केस का सीन रीक्रिएट, सिया-चेतन ने 'डेथ पॉइंट' खोजा, हत्या से पहले गुगल पर किया सर्च

देश-विदेश

केतन केस का सीन रीक्रिएट, सिया-चेतन ने 'डेथ पॉइंट' खोजा, हत्या से पहले गुगल पर किया सर्च

पुणे में केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने सिया और चेतन चौधरी के खिलाफ नए सबूत प्राप्त किए हैं, जिन्होंने मौत के तरीकों की खोज की थी।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, CM डॉ यादव ने पिलाई पोलियो की खुराक, 3.32 लाख बच्चों को पिलाई जा रही पोलियो की खुराक

राज्य

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, CM डॉ यादव ने पिलाई पोलियो की खुराक, 3.32 लाख बच्चों को पिलाई जा रही पोलियो की खुराक

भोपाल में 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए व्यापक अभियान शुरू हुआ, लगभग 3.32 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है।