sl-vs-ban-asia-cup-2025-super-4-first-match

SL vs BAN Asia Cup 2025: सुपर-4 का पहला मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच आज!

By : Hema Gupta
SL vs BAN Asia Cup 2025: सुपर-4 का पहला मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच आज!
SL vs BAN Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का पहला सुपर -4 का मुकाबला श्रीलंका और बाग्लादेश के बीच 20 सितंबर यानी की आज खेला जाएगा। यह मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला फाइनल की राह को तय करेगा। Read More: IND vs OMA Asia Cup 2025: टीम इंडिया की जीत, ओमान खिलाड़ियों ने सूर्या से ली टिप्स! आपको बता दें कि, श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में पहले भी भिड़ चुकी है, जिससे ग्रुप मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया था। आज दोनों टीमें इस टूर्नामेंट दूसरी बार भिड़ेंगी।

T-20 मुकाबलों में हेड टू हेड...

अब तक टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच कुल 21 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें श्रीलंका ने 13 बार जीत हासिल की, जबकि बांग्लादेश ने महज 8 मैच ही जीत पाया। आंकड़ों के अनुसार श्रीलंका का पलड़ा भारी है, लेकिन बांग्लादेश ने हाल के वर्षों में श्रीलंकाई टीम को कई बार कड़ी चुनौती दी है। एशिया कप के टी-20 फॉर्मेट में अब तक दोनों के बीच 3 बार टक्कर हुई है, जिनमें 2 बार श्रीलंका और 1 बार बांग्लादेश विजेता रहा।

निसांका का जबरदस्त फॉर्म...

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने तीन मैच में 124 रन बनाए हैं, जिनमें दो अर्धशतक शामिल हैं। निसांका लंकाई बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ साबित हो रहे हैं। उनके साथ कप्तान चरिथ असलंका और अनुभवी खिलाड़ी वनिंदू हसरंगा तथा विकेट टेकर गेंदबाज नुवान थुषारा टीम को मजबूती दे रहे हैं। थुषारा अब तक श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं।

लिटन दास पर सबकी नजर...

बांग्लादेश की कप्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास कर रहे हैं। वह इस एशिया कप में टीम के सर्वोच्च स्कोरर हैं और अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। बांग्लादेश की जीत काफी हद तक उनके प्रदर्शन और नेतृत्व पर निर्भर करेगी। गेंदबाजी में रिशाद हुसैन 4 विकेट लेकर टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं।

दुनिथ वेल्लालागे की अनुपस्थिति...

श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे का इस मुकाबले में खेलना संदिग्ध है। उनके पिता सुरंगा वेल्लालागे का 18 सितंबर को निधन हो गया, जिसकी खबर दुनिथ को टीम का मैच खत्म होने के बाद मिली। इसके बाद वे तुरंत घर लौट गए। हालांकि उम्मीद है कि वे जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे, लेकिन आज के मैच में उनकी गैरमौजूदगी श्रीलंका की रणनीति को प्रभावित कर सकती है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

श्रीलंका

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कमिल मिशारा, कुसल परेरा, कामिंडू मेंडिस, दसुन शानका, वनिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा और नुवान थुषारा।

बांग्लादेश

लिटन दास (कप्तान), तंजिद हसन तमीम, मोहम्मद सैफ हसन, तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, नुरुल हसन सोहन, नसुम अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद।  

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026