Singer Arijit Singh : सिंगर अरिजीत सिंह की तबीयत बिगड़ी, यूरोप का म्यूजिकल टूर रद्द

singer-arijit-singh-is-ill-uk-musical-tour-canceled

Singer Arijit Singh : सिंगर अरिजीत सिंह की तबीयत बिगड़ी, यूरोप का म्यूजिकल टूर रद्द

singer arijit singh  सिंगर अरिजीत सिंह की तबीयत बिगड़ी यूरोप का म्यूजिकल टूर रद्द 

अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस से मांगी माफी

Singer Arijit Singh : मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह इन दिनों बीमार चल रहे हैं। उन्हें 11 अगस्त को एक म्यूजिकल शो करने के लिए ब्रिटेन जाना था। हालांकि तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने शो को पोस्टपोन कर दिया है। गायक ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट साझा करके प्रशंसकों के साथ यह जानकारी साझा की। इस नोट में उन्होंने फैंस से माफी भी मांगी है। उन्होंने यह भी कहा कि अब शो सितंबर में होगा।

Singer Arijit Singh is ill UK musical tour canceled

अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम नोट में लिखा, "प्रिय प्रशंसकों, मुझे यह सूचित करते हुए खेद हो रहा है कि चिकित्सा कारणों से, मुझे अगस्त के लिए हमारे संगीत कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। मुझे पता है कि आप इस शो का कितना बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मैं वास्तव में अपनी निराशा के लिए माफी चाहता हूँ। आपका प्यार और समर्थन मेरी ताकत है।

आखिरी नोट में अरिजीत ने लिखा, "आपकी समझ, धैर्य और अटूट प्यार के लिए धन्यवाद। मैं आप सभी के साथ अविस्मरणीय यादें बनाने का इंतजार नहीं कर सकता।

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Arijit Singh (@arijitsingh) द्वारा साझा की गई पोस्ट

अरिजीत ने यह भी कहा कि भविष्य में जब वह फैंस से मिलेंगे तो वो पल बहुत ही शानदार होगा। अरिजीत का यह पोस्ट सामने आते ही फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए। वे अरिजीत के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

अरिजीत सिंह 11 अगस्त को मैनचेस्टर के को-ऑप लाइव एरेना में परफॉर्म करके अपने यूके दौरे की शुरुआत करने वाले थे। अगर ऐसा होता तो वह कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शन करने वाले पहले दक्षिण एशियाई कलाकार होते।

 अरिजीत का कॉन्सर्ट 15 सितंबर को लंदन, 16 सितंबर को बर्मिंघम, 19 सितंबर को रॉटरडम और 22 सितंबर को मैनचेस्टर में होगा।

 Singer Arijit Singh

Read More  जिंदगी में एक बार जरूर देख लें, जून से खुली फूलों की घाटी

Must Watch आपके सितारों की रहस्यमयी बातें जानें

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।