
यहां एक साथ दिखेंगे 500 प्रजाति के फूलों की दुर्लभ प्रजातियां
flower valley: यह घाटी अल्पाइन फूलों की आकर्षक घास के मैदानों, वनस्पतियों और जीवों की समृद्धि और बर्फ से ढकी चोटियों के मनोरम दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। फूलों की घाटी में एनीमोन्स, जेरेनियम, मार्श मैरीगोल्ड्स, प्रिमुलस, एस्टर, ब्लू पॉपी, कोबरा लिली, ब्लूबेल, ब्रह्म कमल आदि फूलों की 500 से अधिक प्रजातियां देखी जा सकती हैं। यूरोपियन लेखक क स्माइथ ने ‘वेली आफ फ्लावर’ के शीर्षक से इस फूलों के अदभुत संसार पर पुस्तक लिखी। जिसके बाद दुनिया की नजर फूलों पर गई।
चमोली जिले में विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी
flower valley: कुदरत के विविध रंगों से सजी उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। दुर्लभ वनस्पतियों से समृद्ध घाटी जैव विविधता का अनुपम खजाना है। यहां 500 से अधिक प्रजाति के रंग बिरंगी फूल खिलते हैं।
Read More : सोलो ट्रिप काफी ज्यादा हो जाएगी मजेदार, बस इन बातों का रखें विशेष ध्यान
प्रकृति प्रेमियों के लिए फूलों की घाटी से टिपरा ग्लेशियर, रताबन चोटी, गौरी और नीलगिरी पर्वत के विहंगम नजारे भी देखने को मिलते हैं। फूलों की घाटी 30 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहेगी।
Read More : कश्मीर घूमने गए दंपती को आतंकियों ने मारी गोली
पर्यटकों का पहला दल एक जून रवाना होगा
नंद कानन के उप वन संरक्षक, बीबी मर्तोलिया ने बताया कि पर्यटकों का पहला दल एक जून को घांघरिया बेस कैंप से रवाना किया जाएगा। पर्यटकों को फूलों की घाटी का ट्रैक करने के बाद उसी दिन बेस कैंप घांघरिया वापस आना होगा। वैली ऑफ फ्लावर ट्रैकिंग के लिए देशी नागरिकों को 200 रुपए तथा विदेशी नागरिकों के लिए 800 रुपए ईको ट्रैक शुल्क निर्धारित किया गया है।
flower valley: 2004 में विश्व धरोहर चुना
flower valley इस जगह को नंदन कानन कहते हैं, जिसका शाब्दिक अर्थ है भगवान इंद्र का बगीचा। 1980 में भारत सरकार ने इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया व 1982 में इसका नाम नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान कर दिया। यह नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के मुख्य भाग के अंतर्गत आ गया। 2004 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया।
Must Watch: आपके सितारों की रहस्यमयी बातें जानें