ICC Player of the Month:आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ से नवाजे गए शुभमन गिल

shubman-gill-wins-icc-player-of-the-month-july-2025

ICC Player of the Month:आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ से नवाजे गए शुभमन गिल

icc player of the monthआईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ से नवाजे गए शुभमन गिल

ICC Player of the Month:जून से अगस्त में खेले गए तेंदुलकर-एंडरसन टेस्ट ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी ने जुलाई के प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान को चुना। कप्तान शुभमन ने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इन पांच मैचों की सीरीज में अपने बल्ले का जौहर दिखाते हुए चार शतक लगाए थे । Readmore:MS Dhoni Defamation Case: धोनी के 100 करोड़ मानहानि मामले में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई, नियुक्त हुआ एडवोकेट कमिश्नर…

शुभमन केवल जुलाई माह में ही बना डाले 576 रन

कप्तान शुभमन गिल ने जुलाई में 94.50 की औसत से 3 टेस्ट में 567 रन बनाए। इनमें एक डबल सेंचुरी और 2 सेंचुरी शामिल रहीं। सीरीज का एक शतक उन्होंने अगस्त में लगाया, इसलिए उसे जुलाई के स्कोर में शामिल नहीं किया। गिल को चौथी बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला। गिल 24 साल की उम्र मे एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है ।

प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने के बाद शुभमन की प्रतिक्रिया

टेस्ट कप्तानी में पहली सीरीज में मिला सम्मान ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड मिलने के बाद शुभमन गिल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "प्लेयर ऑफ द मंथ बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस बार इस अवॉर्ड की अहमियत बहुत ज्यादा है, क्योंकि यह टेस्ट कप्तानी में मेरी पहली सीरीज की परफॉर्मेंस से मिला है।"

बर्मिंघम की डबल सेंचुरी को बताया यादगार

गिल ने बर्मिंघम में लगाए गए दोहरे शतक को खास बताया। उन्होंने कहा, "बर्मिंघम में डबल सेंचुरी लगाना मुझे हमेशा याद रहेगा। यह मेरे इंग्लैंड दौरे की बड़ी हाईलाइट रही।" सीरीज में कप्तानी का अवसर मिलना अहम । शुभमन ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज उनके लिए कप्तान के रूप में सीखने का बड़ा मौका थी। उन्होंने कहा, "सीरीज में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया।"

सबसे ज्यादा बार ये अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी

[caption id="attachment_99533" align="alignnone" width="536"]ICC Player of the Month: ICC Player of the Month:[/caption]

ICC ने 2021 में प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की शुरुआत की थी। तब से अब तक शुभमन गिल इसे 4 बार जीत चुके हैं। इसी के साथ वे सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

महिला वर्ग में दो खिलाड़ियों की बराबरी

महिलाओं में ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज भी 4-4 बार यह अवॉर्ड जीत चुकी हैं।

गिल ने कब कब जीता ये अवॉर्ड

  •  फरवरी 2025
  •  दो बार 2023 में
  •  एक बार 2025 की टेस्ट सीरीज के दौरान (हालिया)
ICC Player of the Month:इस शानदार उपलब्धि के बाद कप्तान का मनोबल शीर्ष पर है जिससे आगे के मैचों में उन्हें कॉन्फिडेंस से सराबोर करेगा इसके अलावा टीम का नेतृत्व करने में भी अहम भूमिका अदा करेगा शुभमन की सफलता को देखकर और खिलाडियों को भी अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी ।

संबंधित सामग्री

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

सनातन

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

05 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। विस्तृत राशिफल पढ़ें।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।