CG NEWS: एसआईआर को जन आंदोलन बनाएं: शिवप्रकाश

shiv-prakash-calls-to-turn-sir-campaign-into-a-public-movement

CG NEWS: एसआईआर को जन आंदोलन बनाएं: शिवप्रकाश

cg news एसआईआर को जन आंदोलन बनाएं शिवप्रकाश

Shiv Prakash SIR Campaign : भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि एसआईआर (SIR) को जन आंदोलन के रूप में बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जाकर, हर एक घर तक पहुंचकर प्रत्येक परिवार का नाम दो बार मिलान करना है और यह सुनिश्चित करना है कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो। शिवप्रकाश ने बताया कि इस संपर्क अभियान के माध्यम से बूथ समितियों को और भी मजबूत बनाना है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में एसआईआर पर कार्यशाला

यह बातें उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में एसआईआर पर आयोजित कार्यशाला में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हर परिस्थिति के लिए तैयार रहता है। हमारे कार्यकर्ता परिश्रमी और पराक्रमी हैं, जो समाज के बीच भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने में जुटे हैं। यह अभियान भी महत्वपूर्ण है, जिसमें सभी की भूमिका पहले की तरह सक्रिय रहनी चाहिए।

कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रहितों का विरोध किया है: किरण सिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रहितों का विरोध किया है। उन्होंने कार्यशाला में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने भी आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन दिया और संभागवार जिम्मेदारियां सौंपीं।

कांग्रेस ने हमेशा दिग्भ्रमित किया है: अजय चंद्राकर

भाजपा विधायक और एसआईआर कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक अजय चंद्राकर ने कहा कि देश की आजादी के बाद कई बार एसआईआर पर चर्चा हुई, लेकिन पहली बार एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है, जिस पर सभी की निगाहें हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता को दिग्भ्रमित करने वाली राजनीति को प्रोत्साहित किया है।

संभागवार दी गई जिम्मेदारियां

  • रायपुर संभाग प्रभारी: अखिलेश सोनी
  • दुर्ग: अजय चंद्राकर
  • सरगुजा: डॉ. विजय शंकर मिश्रा
  • बस्तर: सौरभ सिंह
  • बिलासपुर: शिवरतन शर्मा
  • कार्यालय संचालक: मोहन पवार
इसके अलावा एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिसमें..
  • वैभव वैष्णव,
  • आलोक मेढ़ी,
  • मनीष श्रीवास्तव,
  • वात्सल्य मूर्ति,
  • यजुवेंद्र सिंह,
कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है।कार्यालय सहायता हेतु मुकेश तिवारी और अंकित द्विवेदी को शामिल किया गया है। Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए  

संबंधित सामग्री

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

राज्य

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले की कृषि और नवाचारों की प्रगति का वर्णन किया, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।