MP cold wave alert: कड़ाके की ठंड प्रदेश के 21 जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट

severe-cold-in-mp-cold-wave-alert-in-21-districts-of-the-state

MP cold wave alert: कड़ाके की ठंड प्रदेश के 21 जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट

mp cold wave alert कड़ाके की ठंड प्रदेश के 21 जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट

MP cold wave alert: मध्यप्रदेश में सर्दी अपने पूरे सबाव पर पहुंचा गई है. कई जिलों में शीतलहर का असर गहराया तो कुछ जगहों पर कोहरा भी फैलने लगा है। रिकॉर्ड तोड़ गिरावट के बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।

MP cold wave alert: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड

प्रदेश इस समय कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में है। तेज बर्फीली हवाओं ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि सुबह-शाम के साथ अब दिन में भी ठिठुरन महसूस की जा रही है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित कई जिलों में शीतलहर का असर जारी है। मंगलवार को 15 से अधिक जिलों में सर्द हवाएं चलीं और बुधवार को भी मौसम में कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसी बीच कोहरा भी बढ़ने लगा है। भोपाल में मंगलवार शाम से ही हल्की धुंध छा गई थी।

21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने...
  • भोपाल,
  • इंदौर,
  • राजगढ़,
  • जबलपुर,
  • शाजापुर,
  • सीहोर,
  • देवास,
  • खंडवा,
  • खरगोन,
  • धार,
  • बड़वानी,
  • शिवपुरी,
  • निवाड़ी,
  • टीकमगढ़,
  • छतरपुर,
  • पन्ना,
  • सतना,
  • मैहर,
  • शहडोल,
  • कटनी,
  • उमरिया,
  • में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

18 शहरों में पारा 10 डिग्री से भी नीचे

सोमवार-मंगलवार की रात तापमान लगातार गिरावट में रहा। 18 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया। राजगढ़ सबसे सर्द रहा, जहां पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पचमढ़ी में 6.4 डिग्री, उमरिया में 7.6 डिग्री, नौगढ़ में 7.8 डिग्री, शिवपुरी में 8, बैतूल में 8.7, धार में 8.8, मलाजखंड में 8.9, खंडवा में 9.4, छिंदवाड़ा में 9.5 और खरगोन-मंडला में 9.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

बड़े शहरों में जोरदार ठंड

भोपाल का तापमान एक दिन पहले की तुलना में 3 डिग्री बढ़ा है। रविवार-सोमवार की रात 5.2 डिग्री पारे ने 84 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अब यह बढ़कर 8.2 डिग्री पर पहुंच गया है। इंदौर में 7.7 डिग्री, ग्वालियर में 10.5 डिग्री, उज्जैन में 11 डिग्री और जबलपुर में रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

16-17 नवंबर की रात भोपाल में नवंबर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो 1941 के 6.1 डिग्री के रिकॉर्ड को पार कर गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, साफ मौसम और उत्तरी हवाओं के कारण ठंड और बढ़ रही है। 22 नवंबर से दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव क्षेत्र मौसम को फिर बदल सकता है। तब तक प्रदेश में शीतलहर का असर बना रहेगा। Read More:- 19 नवंबर को किसानों के खाते में आएंगे पैसे: पीएम-किसान की 21वीं किस्त जारी

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।