Naxalites : छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षाबलों ने 13 नक्सली मार गिराए

security-forces-killed-13-naxalites-on-the-border-of-chhattisgarh-and-andhra-pradesh

Naxalites : छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षाबलों ने 13 नक्सली मार गिराए

naxalites  छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षाबलों ने 13 नक्सली मार गिराए

Security forces killed 13 Naxalites on the border of Chhattisgarh and Andhra Pradesh : छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षाबलों ने 13 नक्सली मार गिराए और 50 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में माओवादी नेता टेक शंकर सहित 7 नक्सली मारे गए। मौके से एक AK-47 राइफल,गोला-बारूद बरामद किया गया है।

13 नक्सलियों को किया ढेर

दो दिनों के नक्सल एनकाउंटर में फोर्स ने कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा और नक्सलियों की टेक्निकल टीम के हेड टेक शंकर को मार गिराया है. माड़वी हिड़मा नक्सलियों का बड़ा कमांडर माना जाता है. दो दिनों से जारी नक्सल ऑपरेशन में कुल 13 नक्सली मारे गए हैं. मारे गए नक्सलियों में हिड़मा की पत्नी राजे व माओवादी सुरेश भी शामिल है. यह सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है. read more :ATS ने भिलाई-रायपुर से दो किशोर पकड़े, ISI एजेंट को भेज रहे थे खूफिया जानकारी

नक्सल संगठन कमजोर हो रहा-आईजी

नक्सल मोर्चे पर मिली सफलता के बाद बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मीडिया से बात की है. उन्होंने बताया कि लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के कारण माओवादी संगठन कमजोर हो चुका है. अब तक बस्तर संभाग के अलग अलग मुठभेड़ों में 450 से अधिक नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं. 2200 से ज्यादा नक्सली हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि अब पूरे बस्तर क्षेत्र में करीब डेढ़ सौ के आसपास ही नक्सली बचे हैं. जिन पर फोर्स की पैनी नजर है. माओवादी संगठन का क्षेत्रफल और बल-स्तर दोनों तेजी से घट रहा है. इसके बावजूद कुछ सक्रिय कैडर अब भी जंगल में छिपकर जनता की जान-माल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.नक्सली मुख्यधारा में लौटें, वरना अभियान लगातार और सख्ती से जारी रहेगा मारे गए माओवादियों के शव को आंध्रप्रदेश के रम्पाचोड़ावरम के एरिया हॉस्पिटल मर्च्युरी में रखा गया है. जहां सभी माओवादियों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. इधर माड़वी हिड़मा और उसकी पत्नी के शव को लेने के लिए उनके परिजन अस्पताल पहुंचे हुए हैं.  

संबंधित सामग्री

मोहाली में ड्रग तस्करों का पुलिस पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 कांस्टेबल घायल, आरोपी फरार

राज्य

मोहाली में ड्रग तस्करों का पुलिस पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 कांस्टेबल घायल, आरोपी फरार

मोहाली में ड्रग तस्करों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं और हमला किया, जिसमें दो कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए।

ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत, नया रूट तय, चलेंगी रोडवेज बसें

राज्य

ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत, नया रूट तय, चलेंगी रोडवेज बसें

कांवड़ यात्रा के दौरान ऋषिकेश से दिल्ली के बीच बस सेवा में सुधार किया गया है, जिससे यात्रा का समय और किराया दोनों में कमी आएगी।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन,  किरण एस. को सौंपी कमान

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन, किरण एस. को सौंपी कमान

UP सरकार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT गठित की, जिसकी अध्यक्षता IG लखनऊ रेंज किरण एस. करेंगे।

आगर मालवा में श्मशान भूमि पर फायर स्टेशन निर्माण को लेकर विवाद,विरोध के बाद मंत्री ने रुकवाया काम

राज्य

आगर मालवा में श्मशान भूमि पर फायर स्टेशन निर्माण को लेकर विवाद,विरोध के बाद मंत्री ने रुकवाया काम

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में श्मशान भूमि पर प्रस्तावित फायर स्टेशन निर्माण का हिंदू समाज ने विरोध किया, कंकाल मिलने का आरोप लगाया।

UP में भारी बारिश से बाढ़, नदियां उफान पर, घरों में घुसे मगरमच्छ

राज्य

UP में भारी बारिश से बाढ़, नदियां उफान पर, घरों में घुसे मगरमच्छ

उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, और घाघरा समेत कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर। स्कूल और फसलें डूबीं, कई जिलों में बाढ़ की स्थिति।