समस्तीपुर का बेटा शहीद, फूट-फूटकर रोई पत्नी, बोली - उठ जाओ ना

samastipur-soldier-martyred-wife-heartbreaking-reaction

समस्तीपुर का बेटा शहीद, फूट-फूटकर रोई पत्नी, बोली - उठ जाओ ना

समस्तीपुर का बेटा शहीद फूट-फूटकर रोई पत्नी बोली - उठ जाओ ना

Samastipur soldier martyred: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए बिहार के समस्तीपुर के वीर सपूत सिपाही सीताराम राय (40) ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी शहादत की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर है। आज उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मोरवा के लोदीपुर लाया गया, जहां हजारों की संख्या में लोग अपने शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। पूरा इलाका 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से गूंज उठा। 

[caption id="attachment_142131" align="alignnone" width="1301"]शहीद सिपाही सीताराम राय शहीद सिपाही सीताराम राय[/caption]

पत्नी बोली - मेरा क्या होगा

पार्थिव शरीर को देखकर शहीद की पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी। वो कह रही थी, उठ जाओ। शहीद का 14 साल का दिव्यांग बेटा है। शहीद सीताराम की पत्नी डीएम रोशन कुशवाहा को पकड़कर रोने लगी। पत्नी ने कहा कि, वो तो चले गए अब हम लोगों का क्या होगा। इस दुनिया में हमारा कोई सहारा नहीं रहा, मेरे बच्चों का क्या होगा। अंतिम यात्रा के साथ-साथ करीब 1 किलोमीटर तक लोगों की भीड़ है। कईयों के हाथ में शहीद सीताराम की तस्वीर थी। 

वीडियो कॉल पर हुई थी बात

सिपाही सीताराम राय साल 2002 में उनकी बहाली इंडियन आर्मी में सिपाही के पद पर हुई थी। तब से कई सर्च ऑपरेशन में वे शामिल रहे। बुधवार को जवान की पत्नी सुमन राय से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। शहीद जवान के दोस्त ने कहा कि पत्नी से उन्होंने बताया था कि वो ड्यूटी पर जा रहे हैं। उसके बाद सुबह 11 बजे के करीब आर्मी यूनिट से फोन आया कि उन्हें गोली लग गई है।

कुछ देर बाद शहीद हो जाने की सूचना आई। सीताराम के पिता कोलकाता में ठेला चलाने का काम करते थे। 

[caption id="attachment_142132" align="alignnone" width="1308"]फूट-फूटकर रोई पत्नी फूट-फूटकर रोई पत्नी[/caption]

Samastipur soldier martyred: 15 दिन पहले गए

शहीद जवान सीताराम के छोटे भाई शिवानंद राय ने बताया कि वो साढ़ू के बेटे के शादी में आए थे। 15 दिन पहले ही यहां से गए थे। फिर अप्रैल में घर आने वाले थे। उनके आने पर कई सारे काम करने थे। घर भी बनवाना था। पिता भी बीमार रहते हैं। इस भावुक क्षण में स्थानीय विधायक रणविजय साहू सहित कई लोग शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

संबंधित सामग्री

रीवा में आदिवासी कांग्रेस नेता की हत्या का मामला गरमाया, कांग्रेस ने CM से की निष्पक्ष जांच की मांग

राज्य

रीवा में आदिवासी कांग्रेस नेता की हत्या का मामला गरमाया, कांग्रेस ने CM से की निष्पक्ष जांच की मांग

मध्य प्रदेश के रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की हत्या के बाद राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हुईं। नेता प्रतिपक्ष और पुलिस DGP से मुलाकात कर न्याय की मांग की।

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की तैयारी, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग

राज्य

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की तैयारी, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री से मुलाकात की और राज्य में 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए अनुमति मांगी।

चीता प्रोजेक्ट डायरेक्टर को राज्य सूचना आयोग का नोटिस, RTI में जानकारी नहीं देने पर मांगा जवाब

राज्य

चीता प्रोजेक्ट डायरेक्टर को राज्य सूचना आयोग का नोटिस, RTI में जानकारी नहीं देने पर मांगा जवाब

मध्य प्रदेश के चीता प्रोजेक्ट में सूचनाएं न देने पर राज्य सूचना आयोग ने कड़े कदम उठाए हैं। डायरेक्टर उत्तम शर्मा को जवाबदेही के लिए तलब किया गया।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगी ओपन जेल

राज्य

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगी ओपन जेल

झारखंड सरकार ने सुधारात्मक न्याय के लिए 26 आजीवन कारावास के कैदियों की रिहाई को मंजूरी देते हुए पुनर्निर्माण की दिशा में कदम उठाया।

MP के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी : बीटेक-एमबीए समेत तकनीकी कोर्स में एडमिशन रद्द करने पर नहीं मिलेगी फीस वापस

राज्य

MP के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी : बीटेक-एमबीए समेत तकनीकी कोर्स में एडमिशन रद्द करने पर नहीं मिलेगी फीस वापस

मध्य प्रदेश में तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्रों को कॉलेज बदलने पर या प्रवेश निरस्त करने पर फीस वापसी नहीं मिलेगी।