Saiyaara OTT Release: Ahana Pandey की 'सैयारा' अब ओटीटी पर, देखें रोमांस और गानों का मजा घर बैठे!

saiyaara-ott-release-ahana-pandey-netflix

Saiyaara OTT Release: Ahana Pandey की 'सैयारा' अब ओटीटी पर, देखें रोमांस और गानों का मजा घर बैठे!

saiyaara ott release ahana pandey की सैयारा अब ओटीटी पर देखें रोमांस और गानों का मजा घर बैठे

Saiyaara OTT Release Date: मोहित सूरी की प्यार, रोमांस से भरी चर्चित फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस ने सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया, खासकर यह फिल्म Gen Z जनरेशन के लोगों को काफी पसंद आई। हाल हि में इस फिल्म को OTT पर रिलीज करने की घोषणा की गई थी। Read More: Saiyaara Film Review: नई पीढ़ी की प्रेम कहानी में छुपा दर्द, जज्बात और जुनून का संयोग! जानिए इसका रिव्यू… दर्शक इस खबर को जानने के लिए आतुर हैं कि आखिर किस दिन OTT प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म रिलीज होगी। तो अब इंतजार खत्म हुआ।

जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग...

डायरेक्टर मोहित सूरी कि शानदार फिल्म 'सैयारा' 12 सिंतबर 2025 यानि की आज 12 बजे नेटफ्लिक्स (Netflx) पर स्ट्रीम हो चुकी है। मेकर्स और Netflix ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर इसकी घोषणा की।

बॉक्स ऑफिस पर की अच्छी कमाई...

40 करोड़ के बजट में बनी सैयारा ने भारत में 337.60 करोड़ नेट और वर्ल्डवाइड 577.63 करोड़ रुपये की कमाई कर नया इतिहास रच दिया। बतौर डेब्यू फिल्म इतनी बड़ी सफलता हासिल करना भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

क्या है कहानी ?

फिल्म का ट्रेलर करीब 2 मिनट 43 सेकंड का है, जिसमें प्यार, रोमांस, जुनून और नफरत सब देखने को मिलेगा। ट्रेलर के शुरुआत में बड़ा सिंगर बनने का सपना देखने वाला लड़का क्रिश कपूर आता है, लेकिन उसके टैलेंट की कदर नहीं होती हैं, जिसपर वो भड़क उठता है और किसी की पिटाई करता हुआ नजर आता है और ट्रेलर की शुरुआत एक डायलॉग से होता है। जिसमें वो कहता है कि- “आर्टिस्ट के रिव्यू करने काम है तुम लोगो का लेकिन ब्लू टिक वाले सेलेब्स हगेंगे भी तो तुम लोग बोलोगे की क्या हगा है। लेकिन एक अच्छा आर्टिस्ट जी जान लगा दे क्या मिलता है उन लोगों को…” वहीं फिर एक लड़की जिक इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने आती है, जिसका नाम वानी होता है, वो एक राइटर होती है, जो गाना लिखने का काम करती है, और वो क्रिश का गाना लिखती है। फिर क्रिश की कुछ आदतें जो उसे पसंद नहीं होती वो छोड़ने को कहती है। फिर दोनों में धीरे – धीरे प्यार हो जाता है, लेकिन फिर दोनों किसी वजह से अलग हो जाते है, और क्रिश बुरी तरह टूट जाता है। अब वो दोनों अलग क्यो होते हैं। क्या वो लड़की किसी मकसद से आती है ये जानने के लिए आपको पूरी मूवी देखनी पड़ेगी।

‘सैयारा’ के गानों ने जीता दर्शकों का दिल…

इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को फहीम-अर्सलान की जोड़ी ने कम्पोज किया है, जो दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है। इसके अलावा, जुबिन नौटियाल की आवाज़ में ‘बर्बाद’, विशाल मिश्रा का ‘तुम हो तो’, सचेत-परंपरा का ‘हमसफर’ और अरिजीत सिंह व मिथुन की जोड़ी में ‘धुन’ जैसे गाने इस फिल्म को एक म्यूजिकल जर्नी बना रहे हैं। म्यूजिक लवर्स इसे पहले ही साल की बेस्ट म्यूजिक एल्बम्स में गिनने लगे हैं।

मोहित सूरी की डायरेक्शन में एक नई प्रेम कहानी…

‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ के बाद अब ‘सैयारा’ से फिर छूएंगे दिल मोहित सूरी, जिनकी पहचान इमोशनल और रोमांटिक फिल्मों से जुड़ी है, इस बार यशराज बैनर के साथ मिलकर ‘सैयारा’ लेकर आए हैं। फिल्म का ट्रेलर यह साफ संकेत देता है कि ये सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि एक इमोशन्स से लिपटी म्यूजिकल एक्सपीरियंस है।

फ्रेश केमिस्ट्री से सजी कास्टिंग…

फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं अहान पांडे और अनीत पड्डा, जो इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में दोनों की फ्रेश केमिस्ट्री दर्शकों को भा रही है। ‘सैयारा’ उन युवाओं की कहानी है जो बेइंतहा मोहब्बत करते हैं, लेकिन हालात उन्हें रिश्तों की असली परख कराते हैं।  

संबंधित सामग्री

प्रसिद्ध पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई का निधन,CM डॉ मोहन यादव ने जताया दुख

राज्य

प्रसिद्ध पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई का निधन,CM डॉ मोहन यादव ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का रायपुर के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने दुख जताया।

MP में सूखे का खतरा: सीएम के गृह संभाग उज्जैन में सबसे ज्यादा संकट,  फसल बदलने का प्लान तैयार

राज्य

MP में सूखे का खतरा: सीएम के गृह संभाग उज्जैन में सबसे ज्यादा संकट, फसल बदलने का प्लान तैयार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर रहने के कारण सरकार ने 24 जिलों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है।

दतिया उपचुनाव: दिल्ली पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी प्रत्याशी को लेकर अटकलें तेज

राज्य

दतिया उपचुनाव: दिल्ली पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी प्रत्याशी को लेकर अटकलें तेज

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। नरोत्तम मिश्रा के दिल्ली दौरे से उम्मीदवार चयन को लेकर विभिन्न अटकलें चर्चा में हैं।

मानसून की मार!: महारास्ट्र में सड़क बनी नदी, 20 कारें डूबीं; जूनागढ़ की कॉलोनियों में चली नाव, 13 राज्यों में बारिश-आंधी

देश-विदेश

मानसून की मार!: महारास्ट्र में सड़क बनी नदी, 20 कारें डूबीं; जूनागढ़ की कॉलोनियों में चली नाव, 13 राज्यों में बारिश-आंधी

भारत में मानसून के कारण भारी बारिश से कई राज्य प्रभावित, महाराष्ट्र और गुजरात में बाढ़ की स्थिति, 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी।

खामोश हुई पंडवानी की अमर आवाज...पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन

देश-विदेश

खामोश हुई पंडवानी की अमर आवाज...पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन

छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई का निधन हो गया। उन्होंने अपनी कला के जरिए पंडवानी गायन को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया।