Rewa: सांसद जनार्दन मिश्रा का अनोखा अंदाज: बच्चों को नहलाया, कपड़े धोए और नाखून काटे”

rewa-mp-janardan-mishra-bathes-children-seva-pakhwada

Rewa: सांसद जनार्दन मिश्रा का अनोखा अंदाज: बच्चों को नहलाया, कपड़े धोए और नाखून काटे”

rewa सांसद जनार्दन मिश्रा का अनोखा अंदाज बच्चों को नहलाया कपड़े धोए और नाखून काटे”

rewa mp janardan mishra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देशभर में सेवा पखवाड़ा अभियान मना रही है। इसी कड़ी में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने मंगलवार को त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के बड़ागांव पंचायत में पहुंचकर अपनी अलग छवि पेश की। यहां उन्होंने मुसहर समाज के बच्चों को बुलाकर न सिर्फ नहलाया बल्कि उनके कपड़े धोए और नाखून भी काटे. [caption id="attachment_105608" align="alignnone" width="300"]सांसद का अनोखा अंदाज सांसद का अनोखा अंदाज[/caption]

बच्चे को रगड़-रगड़ कर नहलाए

सांसद जानर्दन मिश्रा मंगलवार को त्योंथर के पूर्व बीजेपी विधायक श्यामलाल द्विवेदी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के बड़ागांव पंचायत पहुंचे. जहां उन्होंने सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की. जनार्दन मिश्रा ने गांव में रहने वाले मुसहर समाज के ऐसे बच्चों को बुलाया जो स्कूल नहीं जाते हैं. इसके बाद सांसद ने उन बच्चों को अपने हाथों से साबुन से रगड़-रगड़कर नहलाया. उनके कपड़े धुले, उनके नाखून काटे और साफ-सुथरे कपड़े पहनाकर 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्म दिवस पर स्कूल में प्रवेश कराने के लिए उन्हें तैयार किया. [caption id="attachment_105611" align="alignnone" width="300"]कपड़े थोते सांसद कपड़े थोते सांसद[/caption]

नहलाने के बाद कपड़े धोए

नहलाने और कपड़े धोने के बाद सांसद ने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार किया। उन्होंने माता-पिता से कहा कि वे पढ़ाई के साथ बच्चों की स्वच्छता पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जब बच्चे साफ-सुथरे होकर स्कूल जाएंगे, तभी उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे शिक्षा के महत्व को समझ पाएंगे।

 पहले भी कर चुके हैं ऐसी पहल

 यह पहली बार नहीं है जब सांसद मिश्रा ने चर्चा बटोरी हो। इसके पहले वे स्वच्छता अभियान के तहत खुद हाथों से शौचालय साफ कर चुके हैं। उस समय भी उनका यह कदम खूब चर्चा में रहा था। गांव में मौजूद लोग सांसद को बच्चों को नहलाते और कपड़े धोते देख हैरान रह गए। लोगों ने कहा कि आमतौर पर सांसदों को इस रूप में नहीं देखा जाता।

बीजेपी सेवा पखवाड़ा के रुप में मना रही पीएम मोदी का जन्मदिन

दरअसल, आज यानी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है. भारतीय जनता पार्टी पीएम के जन्मदिन को राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा अभियान के रूप में मना रही है. इसी के चलते मध्य प्रदेश के कई जिलों में अलग-अलग प्रकार के कई आयोजन भी किए जा रहे हैं. रीवा में इसकी शुरुआत बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने अपने उसी अंदाज से की जिसके लिए वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. Read More:- echallan-scam: ट्रैफिक ई-चालान के मैसेज और अकाउंट्स खाली    

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।