RCB vs GG WPL Match 2026: RCB टीम का जलवा बरकरार, गुजरात को 32 रन से हराया!

rcb-vs-gg-wpl-match-2026-rcb-won-the-match

RCB vs GG WPL Match 2026: RCB टीम का जलवा बरकरार, गुजरात को 32 रन से हराया!

rcb vs gg wpl match 2026 rcb टीम का जलवा बरकरार गुजरात को 32 रन से हराया

WPL)के आठवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 32 रन से हराकर इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। यह मैच नवी मुंबई के डिवाय पाटिल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गवांकर 182 रन बनाएं। टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टीम टारगेट हासिल नहीं कर पाई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

RCB का जलवा बरकरार

पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की शुरुआत खराब रही। टीम से टीम की कप्तान स्मृति महज 5 रन बनाकर आउट हो गई। ग्रेस हैरिस ने 17 रन, हेमलता ने 4 रन, गौतमी ने 9 रन बनाए फिर राधा यादव ने आकर कमान संभाली और शानदार अर्धशतक ठोका, 47 गेंद में 66 रन बनाए, जिसमें 6 चौके, 3 छक्के शामिल रहें और ऋचा घोष ने 28 गेंद में 44 रन बनाए, जिसमें 4 चौके, 2 छक्के शामिल रहें। दोनों ने 66 गेंदों पर 105 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। डी क्लर्क ने 26 रन बनाए, इसी के साथ टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रन बनाए। वहीं गुजरात जायंट्स की तरफ से सोफी डिवाइन ने 3 विकेट चटकाएं। जबकि काश्वी गौतम को 2 और रेणुका सिंह ठाकुर को 1-1 विकेट मिला।

गुजरात जायंट्स के हाथ नहीं लगी जीत

टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम से ओपनर सोफी डिवाइन 12 गेंदों पर 8 रन, बेथ मूनी ने 14 गेंदों पर 27 रन बनाए, जिसमें 4 चौके, 1 छक्का शामिल रहें। कनिका आहूजा ने 16 रन , टीम की कप्तान एश्ले गार्डनर महज 3 रन बनाकर आउट हो गईं। जार्जिया वेयरहम ने 13 रन, भारती फूलमाली ने 20 गेंदों पर 39 रन जड़े और मैच में उम्मीद जगाई, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सकी आउट हो गई। वहीं तनुजा कंवर ने 21 रन बनाए। इसी के साथ टीम महज 18.5 ओवर में 150 रन बनाकर सिमट गई। बेंगलुरु टीम की ओर से श्रेयांका पाटिल ने 5 विकेट चटकाए। वहीं लौरा बेल को 3 विकेट मिले। और लिंसी और डी क्लर्क ने 1-1 विकेट लिए।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, नदीन डी क्लर्क, गौतमी नायक, लिंसी स्मिथ, श्रेयांका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और लॉरेन बेल। गुजरात जायंट्स बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, एश्ले गार्डनर (कप्तान), भारती फुलमाली, आयुषी सोनी, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर और राजेश्वरी गायकवाड़।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।