Thusara Complained Against SLCB: RCB टीम के तेज गेंदबाज तुषारा पहुंचे कोर्ट, क्र...

rcb-bowler-thusara-complained-against-slcb-for-noc

Thusara Complained Against SLCB: RCB टीम के तेज गेंदबाज तुषारा पहुंचे कोर्ट, क्रिकेट बोर्ड की की शिकायत!

thusara complained against slcb rcb टीम के तेज गेंदबाज तुषारा पहुंचे कोर्ट क्रिकेट बोर्ड की की शिकायत

Thusara Complained Against SLCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ शिकायत करते हुए बोर्ड पर आरोप लगाया है कि उन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं दिया। साथ ही IPL खेलने की अनुमति मांगी है।

कोलंबो जिला अदालत में दायर की याचिका

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने कोलंबो के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में याचिका दायर कर NOC जारी करने की मांग की है, जिससे वो IPL 2026 खेल सके। इस मामले पर एक बार सुनवाई हो चुकी है। अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी।

[caption id="attachment_144717" align="alignnone" width="1644"] Nuwan Thushara[/caption]  

बोर्ड ने फिटनेस की वजह से नहीं दिया NOC

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने तुषारा की फिटनेस को लेकर कहा कि वो तय फिटनेस मानकों पर खरे नहीं उतरे। ये कहते हुए उन्हें NOC देने से इंकार कर दिया।

हालांकि तुषारा ने कहा कि, 'वे पहले 2024 और 2025 सीजन में इसी फिटनेस के साथ खेल चुके हैं और तब उन्हें NOC मिल चुका था।'

कोर्ट में तुषारा ने रखा अपना पक्ष

तुषारा ने कोर्ट को बताया कि- 'उनका बोर्ड के साथ कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च 2026 को खत्म हो गया है। उन्होंने पहले ही इसे आगे नहीं बढ़ाने और इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने की जानकारी दे दी थी। उनका कहना है कि जब उन्हें राष्ट्रीय टीम में नहीं चुना जाना था, तब फिटनेस के आधार पर NOC रोकना गलत है।'

तुषारा ने आगे कहा कि-

अगर उन्हें NOC नहीं दी गई तो IPL टीम उन्हें बदल सकती है। इससे उनके करियर और कमाई दोनों पर असर पड़ेगा। उन्होंने कोर्ट से अंतरिम और स्थायी आदेश की मांग की है ताकि उन्हें IPL समेत विदेशी लीग में खेलने की अनुमति मिल सके।

1.60 करोड़ रुपये में RCB में किया शामिल

IPL 2025 मेगा नीलामी में RCB टीम ने नुवान तुषारा को 1.60 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। वो RCB की चैंपियन टीम का हिस्सा थे लेकिन पिछले सीजन में वो महज 1 मैच ही खेले सके थे।

साल 2024 में वो मुंबई इंडियंस के टीम में थे। तब उन्होंने 7 मैच खेले थे, जिसमें 8 विकेट भी चटकाए थे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।