Rajat Digvijay Threat: रजत ने दिग्विजय को दी थप्पड़ मारने की धमकी, विडियों वायरल..

rajat-digvijay-threat-slap-road

Rajat Digvijay Threat: रजत ने दिग्विजय को दी थप्पड़ मारने की धमकी, विडियों वायरल..

rajat digvijay threat रजत ने दिग्विजय को दी थप्पड़ मारने की धमकी विडियों वायरल

Rajat Digvijay Threat: रजत और दिग्विजय के बीच विवाद सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 में रजत दलाल और दिग्विजय राठी नजर आए थे। और दोनों के बीच काफी टशन देखने को भी मिला था। अब हालहि में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रजत दलाल दिग्विजय राठी को गाली देते और उन्हें धक्का भी देते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स रजत दलाल की जमकर ट्रोल कर रहें है। यूजर्स कह रहे हैं कि अच्छा हुआ, इसे विनर नहीं बनाया गया।

Rajat Digvijay Threat: रजत ने दी दिग्विजय को धमकी

वायरल वीडियो में रजत दलाल दिग्विजय राठी के गले में हाथ डालते हुए कहते हैं, "भाई ने बोला था, मैं एक क्रिमिनल हूं, मेरे घरवालों को शर्म आती है मेरे साथ रहने में और मैं पुलिस से भागा हुआ हूं और गुजरात में था।" इस पर दिग्विजय जवाब देते हैं, "मैंने ऐसा कब कहा कि तू क्रिमिनल है?" फिर रजत दलाल कहते हैं, "मेरे भाई यहां से थप्पड़ मारता हुआ सड़क तक लेकर जाउंगा।" इस पर दिग्विजय कहते हैं, "चल ले चल।"  

Rajat Digvijay Threat: सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक यूजर ने लिखा, " इसको हारने के बाद भी बुद्धि नहीं आई? वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- समझ नहीं आता कि लोग ऐसे क्रिमिनल्स को सपोर्ट क्यों करते हैं" एक तीसरे यूजर ने लिखा, "असली गुंडे सड़क पर घूम रहे हैं।"

रजत दलाल और दिग्विजय की सुलह

बताया जा रहा है कि यह वीडियो ECL (एंटरटेनमेंट चैलेंज लीग) के एक इवेंट के दौरान शूट की गई थी। रजत दलाल और दिग्विजय राठी दोनों इस साल ECL का हिस्सा हैं। जिस ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया था, उसी यूजर ने एक और वीडियो साझा किया। इस वीडियो में दावा किया गया कि ECL मैनेजमेंट ने रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच सुलह करवा दी है।

सुलह के बाद का वीडियो

सुलह के बाद के वीडियो में रजत दलाल कहते हुए नजर आ रहे हैं, "आपने देखा होगा कि मेरी और दिग्विजय की कहासुनी हुई थी, गरमागरमी में हो जाती है। थोड़ी बहुत इसके तौर पर चीजें गलत हो गईं, थोड़ी मेरी तरफ से हो गईं। पर कोई बात नहीं, इन चीजों को बढ़ावा मत दो, हमारा आपस में निपटारा हो गया है।" इस पर दिग्विजय कहते हैं, "खत्म करो, चिल करो, ECL देखो।"  

संबंधित सामग्री

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

राज्य

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

भोपाल के जीजी फ्लाईओवर जिसे हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर का नाम दिया गया, में गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

राज्य

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर के ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में छापेमारी की, कई विदेशी महिलाओं सहित लोग हिरासत में लिए गए।

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

देश-विदेश

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

कोलंबिया के चोको डिपार्टमेंट में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। USGS के अनुसार, गहराई 107 किमी थी, पर सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

राज्य

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

15 अगस्त के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में पुलिस विशेष अलर्ट पर है।