JAISALAMER : जैसलमेर बार्डर पर ड्रोन मिला

rajasthan-jaisalmer-drone-found-on-india-pakistan-border

JAISALAMER : जैसलमेर बार्डर पर ड्रोन मिला

jaisalamer  जैसलमेर बार्डर पर ड्रोन मिला

Drone found on India-Pakistan border in Jaisalmer : जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन मिला है। रामगढ़ में नहरी इलाके के खेत में ड्रोन गिरा था। इसके पाकिस्तान से आने की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई है।दरअसल, रामगढ़ नहरी क्षेत्र में स्थित एक मुरब्बे (खेत) में ड्रोन मिला। स्थानीय किसान ने खेत में इसे देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सामान्य ड्रोन नही है

ड्रोन की बनावट को देखते हुए यह स्पष्ट है कि यह सामान्य ड्रोन नहीं, बल्कि एक उन्नत Unmanned Aerial Vehicle (UAV) है। हालांकि यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ड्रोन किस दिशा से आया, किस उद्देश्य से उड़ रहा था और तकनीकी खराबी से गिरा या किसी अन्य कारण से। READ MORE :राजस्थान प्रदेश प्रभारी का बड़ा बयान

Drone found on India-Pakistan border in Jaisalmer : यह ड्रोन निगरानी मिशन में काम आने वाला है

ड्रोन ने जमीन पर गिरने के बाद कई फीट तक स्लाइड करते हुए मिट्टी में खिंचाव बनाए हैं। इसके आगे वाले हिस्से में हल्की क्षति नजर आ रही है, जबकि पंख और पिछले हिस्से के फिन्स सुरक्षित दिखाई दे रहे है। ड्रोन का आकार यह संकेत देता है कि यह किसी सर्विलांस, रिकॉर्डिंग, तकनीकी निगरानी मिशन में काम आने वाला मॉडल हो सकता है।

 ड्रोन की घेराबंदी की

रामगढ़ पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और ड्रोन की घेराबंदी की। पुलिस की सूचना के बाद एयरफोर्स की टीम मौके के लिए रवाना हुई है और एयरफोर्स की टीम इस ड्रोन की जांच करेगी।  

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।