RAJASTHAN NEWS : दिल्ली ब्लास्ट के बाद राजस्थान में बार्डर पर पेट्रोलिंग बढ़ाई गई

rajasthan-border-patrol-increased-delhi-blast

RAJASTHAN NEWS : दिल्ली ब्लास्ट के बाद राजस्थान में बार्डर पर पेट्रोलिंग बढ़ाई गई

rajasthan news  दिल्ली ब्लास्ट के बाद राजस्थान में बार्डर पर पेट्रोलिंग बढ़ाई गई

Rajasthan border patrol increased after Delhi blast : दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर सहित अन्य बॉर्डर जिलों में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। बीएसएफ और पुलिस ने सीमाओं पर चौकसी तेज कर दी है जिससे संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रोका जा सके।

जयपुर समेत शहरों में हाई अलर्ट

राजधानी जयपुर के साथ अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर और जोधपुर में हाई अलर्ट जारी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल, धार्मिक स्थल और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने सभी छुट्टियां रद्द कर दी हैं और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। जैसलमेर जिले के सभी थानों को संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, ढाबों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। शहर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। यात्रियों और वाहन चालकों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है।

प्रभारी अधिकारियों की सतर्कता

राजस्थान के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने सभी पुलिस कप्तान, आईजी और एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे पूरी सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करनी होगी। मुख्य चौराहों, प्रवेश द्वारों और व्यस्त स्थानों पर नाकाबंदी बढ़ाई गई है। READ MORE :अंता उपचुनाव साकली गांव में ग्रमीणों ने मतदान का किया बहिष्कार

नागरिकों के लिए सुरक्षा संदेश

सुरक्षा एजेंसियां जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आग्रह कर रही हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अनावश्यक जाने से बचने की सलाह दी गई है जिससे सार्वजनिक सुरक्षा बनी रहे।

खुफिया निगरानी

पाकिस्तान द्वारा भी सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्थान सीमा से सटे क्षेत्रों में एयरफोर्स की पैट्रोलिंग तेज है। जिससे किसी भी आतंकी गतिविधि को रोका जा सके।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास और आपसी सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

राज्य

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

सतना जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में छत से पानी टपकने और फॉल्स सीलिंग गिरने की घटनाएँ सामने आई हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

राज्य

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

SAIL के CMD डॉ. अशोक कुमार पंडा ने छत्तीसगढ़ में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और राज्य सरकार से समर्थन का आग्रह किया।

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

मनोरंजन

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े आपराधिक मामले और FIR को रद्द कर दिया।

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

राज्य

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें नेताओं ने सीएम के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की।