RAJASTHAN NEWS : अंता उपचुनाव साकली गांव में ग्रमीणों ने मतदान का किया बहिष्कार

sakli-village-voting-boycott-anta-election

RAJASTHAN NEWS : अंता उपचुनाव साकली गांव में ग्रमीणों ने मतदान का किया बहिष्कार

rajasthan news  अंता उपचुनाव साकली गांव में ग्रमीणों ने मतदान का किया बहिष्कार

Sakli village voting boycott : बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर 2025  पर वोटिंग जारी है इस उपचुनाव में कुल 2,28,264 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले थे।लेकिन साकली गांव के मतदान केंद्र संख्या 219 पर ग्रामीणों ने पूर्ण बहिष्कार कर दिया। गांव के 736 पंजीकृत मतदाताओं में से एक भी व्यक्ति वोट डालने नहीं पहुंचा। हालांकि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

मतदान बहिष्कार का मामला

अंता विधानसभा क्षेत्र के साकली गांव में मतदान केंद्र संख्या 219 पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। इस बहिष्कार का कारण गांव में अव्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी बताई जा रही है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को बुलाने और अपने समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

Sakli village voting boycott : प्रशासन का रुख और समझाइश

जैसे ही बहिष्कार की सूचना प्रशासन को मिली, संबंधित अधिकारी गांव पहुंचकर लोगों से बात की और मतदान में भाग लेने की समझाइश दी। अधिकारी गांव के लोगों की समस्याओं को सुनकर उसको शीघ्र समाधान करने का आश्वासन भी दिया। READ MORE :पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,नरेश मीणा मिसगाइड होकर राजनीति कर रहा है

ग्रामीणों की मांगे

ग्रामीणों ने कहा,कि श्मशान घाट तक सड़क निर्माण,खेतों तक जाने वाले रास्तों से अतिक्रमण हटाना, तालाब का सौंदर्यकरण एवं गहराई बढ़ाना तथा खेल मैदान की व्यवस्था हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मांगें पूरी होने तक मतदान नहीं करेंगे। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन,कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा विभिन्न इलाकों में मतदान व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

Sakli village voting boycott : मतदान की स्थिति

साकली गांव के बहिष्कार के बावजूद अन्य मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण रूप से जारी था। सुबह से 28.74 प्रतिशत तक मतदान हुआ प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के मोरपाल सुमन और कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया मुख्य मुकाबले में थे। साकली गांव के मतदान बहिष्कार ने उपचुनाव में प्रशासन के सामने गांवों की विकास संबंधी चुनौतियों को रखा है। वहीं अन्य जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण और सक्रिय रहा, जो लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है। प्रशासन को अब गांव के मुद्दों को सुलझाने और जन विश्वास बहाल करने पर ध्यान देना होगा।    

संबंधित सामग्री

केकड़ी को मिलेगी बड़ी सौगात: 11 जुलाई को 450 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे CM भजनलाल शर्मा

राज्य

केकड़ी को मिलेगी बड़ी सौगात: 11 जुलाई को 450 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे CM भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नसीराबाद-केकड़ी फोरलेन परियोजना के प्रथम चरण का शिलान्यास किया, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

'उसने सिगरेट से मुझे जला दिया था': नीति टेलर ने बयां किया हिंसक रिश्ते का दर्द, बोलीं- &quotवह साइकोटिक था&quot

मनोरंजन

'उसने सिगरेट से मुझे जला दिया था': नीति टेलर ने बयां किया हिंसक रिश्ते का दर्द, बोलीं- "वह साइकोटिक था"

अभिनेत्री नीति टेलर ने प्राइम वीडियो के शो 'अलायंस' में अपने पूर्व बॉयफ्रेंड द्वारा किए गए शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के बारे में बताया।

दतिया उपचुनाव का बिगुल बजा, बीजेपी ने कहा 'हमेशा तैयार', तो कांग्रेस खोल सकती है उम्मीदवार का नाम!

राज्य

दतिया उपचुनाव का बिगुल बजा, बीजेपी ने कहा 'हमेशा तैयार', तो कांग्रेस खोल सकती है उम्मीदवार का नाम!

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव हेतु बीजेपी और कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों प्रमुख दल उम्मीदवारों के चयन पर काम कर रहे हैं।

रातभर करवटें बदलते हैं? सिर्फ 5 फूड्स और कुछ आसान आदतें आपकी नींद को गहरी और सुकूनभरी बना सकती हैं

लाइफ स्टाइल

रातभर करवटें बदलते हैं? सिर्फ 5 फूड्स और कुछ आसान आदतें आपकी नींद को गहरी और सुकूनभरी बना सकती हैं

नींद की गुणवत्ता सुधारने के लिए बादाम, अखरोट, गुनगुना दूध, केला, ओट्स का सेवन करें। नियमित व्यायाम और सोने का एक समान समय निर्धारित करें।

आमिर खान ने लॉन्गटाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से रचाई शादी, मुंबई में बेहद सादगी से संपन्न हुआ निजी समारोह

मनोरंजन

आमिर खान ने लॉन्गटाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से रचाई शादी, मुंबई में बेहद सादगी से संपन्न हुआ निजी समारोह

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने मुंबई में अपने आवास पर एक निजी समारोह में विवाह किया, जहाँ परिवार और करीबी दोस्त मौजूद थे।