Purnata Award Gujarat 2025: गुजरात के जिलों और तहसीलों को मिला पूर्णता पुरस्कार,...

purnata-award-gujarat-districts-blocks-2025

Purnata Award Gujarat 2025: गुजरात के जिलों और तहसीलों को मिला पूर्णता पुरस्कार,सीएम भूपेंद्र पटेल ने दी शुभकामनाएं

purnata award gujarat 2025 गुजरात के जिलों और तहसीलों को मिला पूर्णता पुरस्कारसीएम भूपेंद्र पटेल ने दी शुभकामनाएं

नीति आयोग के मापदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

Purnata Award Gujarat 2025: गांधीनगर में आयोजित 'पूर्णता पुरस्कार समारोह' में गुजरात के विभिन्न जिलों और तालुका प्रशासनों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 'आकांक्षी जिला कार्यक्रम' और 'आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम' के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने के लिए दिया गया। यह आयोजन नीति आयोग की निगरानी में हुआ जिसमें राज्य प्रशासन की कार्यशैली और ज़मीनी कार्यों की सराहना की गई।

निर्धारित लक्ष्यों की समय पर पूर्ति

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए सभी जिलों और तालुकाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि राज्य सरकार हर स्तर पर योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। जिन प्रशासनों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर नीति आयोग के लक्ष्य पूरे किए, उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

Purnata Award Gujarat 2025:

read more: कांग्रेस ने जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर सौंपा ज्ञापन, 30 जुलाई से धरना देने की चेतावनी

आकांक्षी जिला कार्यक्रम: बदलाव की पहल

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आकांक्षी जिला कार्यक्रम' की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य देश के पिछड़े जिलों में विकास की गति को तेज करना और वहां की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना था। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, जल संसाधन और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में सुधार लाकर इन जिलों को मुख्यधारा से जोड़ने की योजना पर काम किया गया।

Purnata Award Gujarat 2025:

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम से विकास को नया आयाम

Purnata Award Gujarat 2025: आकांक्षी जिला योजना की सफलता के बाद, वर्ष 2023 में सरकार ने 'आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम' की शुरुआत की। इसका लक्ष्य अविकसित तालुकाओं को भी योजनाओं के दायरे में लाना है। इस कार्यक्रम से न सिर्फ विकास कार्यों में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है, बल्कि प्रशासनिक सक्रियता और जवाबदेही में भी सुधार हुआ है। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

read more: उत्तराखंड में अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर कार्रवाई तेज, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

 

संबंधित सामग्री

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने खोला मोर्चा; भूपेश बघेल के साथ बैठक टली

राज्य

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने खोला मोर्चा; भूपेश बघेल के साथ बैठक टली

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान चरम पर है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और चरणजीत सिंह चन्नी के बीच मतभेदों के बावजूद नेताओं ने एकता का प्रदर्शन किया।

‘सतलुज’ फिल्म पर रोक के खिलाफ SGPC का प्रदर्शन, श्री हरिमंदिर साहिब से निकाला गया रोष मार्च

मनोरंजन

‘सतलुज’ फिल्म पर रोक के खिलाफ SGPC का प्रदर्शन, श्री हरिमंदिर साहिब से निकाला गया रोष मार्च

अमृतसर में SGPC ने जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित फिल्म 'सतलुज' की रिलीज पर लगी रोक के खिलाफ प्रदर्शन किया। फिल्म पर सेंसर बोर्ड के कट और बदलावों का भी आरोप लगाया गया है।

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: प्रमोद नौटियाल लापता, दान में मिली 3 गाड़ियां भी गायब

राज्य

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: प्रमोद नौटियाल लापता, दान में मिली 3 गाड़ियां भी गायब

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल चढ़ावे की चोरी के आरोपों के बाद लापता। पुलिस जांच में जुटी।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद मां का दावा- ‘सोनम ही है पूरी साजिश की मास्टरमाइंड’

राज्य

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद मां का दावा- ‘सोनम ही है पूरी साजिश की मास्टरमाइंड’

इंदौर के चर्चित हनीमून मर्डर केस में सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी निर्दोषता का दावा किया है। राजा रघुवंशी की मां ने सोनम पर गंभीर आरोप लगाए।

उत्तर प्रदेश में देर रात 20 IAS अधिकारियों का तबादला, जिन अफसरों की शिकायतें मिली उनपर गिरी गाज

राज्य

उत्तर प्रदेश में देर रात 20 IAS अधिकारियों का तबादला, जिन अफसरों की शिकायतें मिली उनपर गिरी गाज

योगी सरकार ने 8 महिला सहित 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया, जिनमें से कुछ को 6 महीने के भीतर ही अहम पदों से हटा दिया गया था।