Congress Party: कांग्रेस ने जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर सौंपा ज्ञापन, 30 जुलाई ...

congress-party

Congress Party: कांग्रेस ने जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर सौंपा ज्ञापन, 30 जुलाई से धरना देने की चेतावनी

congress party कांग्रेस ने जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर सौंपा ज्ञापन 30 जुलाई से धरना देने की चेतावनी

Congress Party:  खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व विधायक कैलाश कुंडल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर सक्रिय नजर आए। इसी क्रम में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर देवास के नाम का ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार अंजली गुप्ता को सौंपा।

[caption id="attachment_97380" align="alignnone" width="300"]Congress Party Congress Party[/caption]

Congress Party: परेशानियों का सामना करना पड़ रहा

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कन्नौद नगर के बस स्टैंड से लेकर खातेगांव रोड पर स्थित पुराने दशहरा मैदान तक की लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क की बदहाल स्थिति पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि यह सड़क मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, जिससे न केवल आम नागरिकों को बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चों, व्यापारियों और मरीजों को भी रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Congress Party: 30 जुलाई से धरना और आंदोलन शुरू करेगी

पूर्व विधायक कैलाश कुंडल ने मांग की कि इस सड़क की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू किया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस मार्ग की मरम्मत शीघ्र नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी 30 जुलाई से धरना और आंदोलन शुरू करेगी।

Congress Party: कांग्रेस पार्टी इसे लेकर सड़कों पर उतरेगी

उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला जनहित से जुड़ा है और लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, इसलिए अब कांग्रेस पार्टी इसे लेकर सड़कों पर उतरेगी।

ज्ञापन सौंपते समय कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष फारूख केलेवाले सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि समस्याओं के समाधान में अब देरी न हो और जनता को जल्द राहत मिले।

Congress Party: कांग्रेस को अपना आंदोलन शुरू करना पड़ेगा

यह ज्ञापन कांग्रेस पार्टी के स्थानीय स्तर पर सक्रिय रहने और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है या कांग्रेस को अपना आंदोलन शुरू करना पड़ेगा।

संबंधित सामग्री

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

सनातन

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

28 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, व्यापार, नौकरी, प्रेम, पढ़ाई, निवेश और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।