मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए CM मान ने किये वरिष्ठ अधिकारी तैनात

punjab-news-cm-bhagwant-singh-mann-appoints-two-officials-for-assisting-citizens-stranded-in-gulf

मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए CM मान ने किये वरिष्ठ अधिकारी तैनात

मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए cm मान ने किये वरिष्ठ अधिकारी तैनात

Punjab news: मध्य पूर्व में लगातार चल रहे तनावपूर्ण हालात के बीच वहां फंसे पंजाब के लोगों की सुरक्षित वापसी को लेकर पंजाब सरकार सक्रिय हो गई है. प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विदेशों में फंसे पंजाबियों की मदद और समन्वय के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती कर दी है. अधिकृत सूत्रों के अनुसार, सरकार का उद्देश्य संकट की इस घड़ी में अपने नागरिकों और उनके परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है.  [caption id="attachment_137712" align="alignnone" width="1200"]पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान[/caption]

24x7 हेल्पलाइन नंबर की भी हुई थी स्थापना

मुख्यमंत्री मान की ओर से निर्देश जारी होने के बाद राज्य सरकार ने तुरंत ही 24×7 हेल्पलाइन शुरू कर दी है, ताकि विदेशों में फंसे पंजाबियों या उनके परिजनों की शिकायतों और जानकारी को तत्काल प्रभाव से दर्ज किया जा सके. जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) आर के जैसवाल को इस हेल्पलाइन का ओवरऑल प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा गृह विभाग के सचिव विमल सेतिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो पूरे मामले की निगरानी और समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे. सरकार द्वारा उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें, ताकि फंसे हुए लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके.  [caption id="attachment_139078" align="alignnone" width="1007"]Representative image Representative image[/caption]

सभी कॉल्स पर होगी तुरंत कार्यवाही

सरकारी अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि हेल्पलाइन पर मिलने वाली हर कॉल का विस्तृत रिकॉर्ड रखा जाएगा और उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी मध्य पूर्व और अन्य देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर भी लगातार नजर रखेंगे.  अगर किसी मामले को विदेश मंत्रालय या किसी अन्य संबंधित विभाग के समक्ष उठाने की आवश्यकता होगी, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर आगे बढाया जायेगा, जिससे प्रभावित व्यक्तियों को शीघ्र राहत प्रदान की जा सके. 

संकट के समय पंजाब के लोगों के साथ खड़ी सरकार, बोले CM मान

अधिकारियों की तैनाती के उपरान्त मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह कदम मध्य पूर्व और अन्य देशों में फंसे पंजाब के निवासियों की आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. वे आगे बोले कि सरकार का मकसद इस कठिन और अप्रत्याशित संकट के समय प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करना है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार मजबूती से खाड़ी क्षेत्र में फंसे अपने प्रदेश के नागरिकों के साथ खड़ी है और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

संबंधित सामग्री

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू, पर्यटकों को मिलेगा हवाई नजारा

राज्य

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू, पर्यटकों को मिलेगा हवाई नजारा

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू होने से पर्यटक 1200 फीट की ऊँचाई से शहर का नजारा देख सकेंगे। इस योजना के तहत कई महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़ा गया है।