Pooja Ghai on Shefali death: शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर दोस्त पूजा ने किया चौकाने वाला खुलासा!

pooja-ghai-shocking-revelation-shefali-jariwala-death

Pooja Ghai on Shefali death: शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर दोस्त पूजा ने किया चौकाने वाला खुलासा!

pooja ghai on shefali death शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर दोस्त पूजा ने किया चौकाने वाला खुलासा

Paras Shefali Death Prediction Video: पारस ने पहले ही कर दी थी शेफाली की मौत भविष्यवाणी! देखे वीडियो… सेफाली की मौत के बाद कई ऐसी अफवाहें सामने आई, लोगों ने कहा कि एंटीएज दवाई लेने की वजह से मौत हुई । इसी बीच उनकी दोस्त पूजा घई का बयान सामने आया है कि - "देखो, मुझे लगता है किसी की इतनी पर्सनल चीज पर कमेंट करना ठीक नहीं है, लेकिन मैं दुबई में रहती हूं और अच्छा है कि अब मैं एक्ट्रेस नहीं हूं तो मुझे इसकी जरूरत नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि हर कोई लेता है और शायद सबको इसकी जरूरत होती है। ये बहुत कॉमन है। यहां दुबई में सड़कों पर भी देखो तो कई क्लिनिक और सैलून में विटामिन सी ड्रिप दी जाती है। ये बहुत ही आम प्रैक्टिस है जो लोग करते हैं।"

"IV ड्रिप लेना आम बात है, यह अनसेफ नहीं" — पूजा घई

पूजा घई ने बताया कि दुबई जैसे शहरों में विटामिन C की IV ड्रिप लेना बहुत सामान्य बात है। उन्होंने कहा -
"मैं अब एक्ट्रेस नहीं हूं, लेकिन मैं खुद भी विटामिन C लेती हूं। कुछ लोग टैबलेट के जरिए लेते हैं, तो कुछ IV ड्रिप के जरिए।"
उन्होंने कहा कि यह कोई अनसेफ प्रक्रिया नहीं है। बस दुर्भाग्यपूर्ण समय था कि शेफाली की मौत उसी दिन हो गई।

पुलिस ने बुलाया उस व्यक्ति को जिसने दी थी ड्रिप...

पूजा ने यह भी खुलासा किया कि जिस व्यक्ति ने शेफाली को IV ड्रिप दी थी, उसे पुलिस ने मौके पर बुलाया।
"जब हम वहां थे, पुलिस ने उसे बुलाया और उससे पूछा कि उसने क्या दवा दी थी। वह अपना किट लेकर आया और पुलिस को दिखाया।"
पूजा के अनुसार, ड्रिप देने वाला उस वक्त मौजूद नहीं था जब शेफाली की मौत हुई। मौके पर सिर्फ हेल्पर और उनके पति पराग थे।

क्या ड्रिप में सिर्फ विटामिन C था या कुछ और?

इस सवाल पर पूजा ने स्पष्ट किया कि उन्हें नहीं पता ड्रिप में केवल विटामिन C था या ग्लूटाथायोन जैसी कोई और दवा भी। ये डिटेल्स शायद पुलिस के पास होंगी। इसके बाद पुलिस ने कमरे में पूछताछ शुरू कर दी थी।

"शेफाली को हमेशा बेस्ट दिखना होता था" — पूजा

पूजा ने कहा कि शेफाली अपने प्रोफेशन में हमेशा बेस्ट दिखने की कोशिश करती थीं और वह वास्तव में बेहद खूबसूरत थीं। "और मुझे लगता है हर किसी का अपना फैसला होता है। वो ऐसे प्रोफेशन में थी जहां उन्हें हमेशा बेस्ट दिखना होता था और वो सच में बेस्ट थी। वो बहुत खूबसूरत लगती थी। जब आखिरी बार घर आई तो उसे देखकर दिल टूट गया। इतनी खूबसूरत थी। ये सबकी जिंदगी का हिस्सा है और ये अनसेफ नहीं है। मुझे नहीं लगता कि ये अनसेफ है। बस बुरा समय था।"

पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार...

पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मेडिकल रिकॉर्ड्स के आधार पर ही साफ होगा कि शेफाली की मौत का असली कारण क्या था। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि IV ड्रिप का उनकी मौत से कोई सीधा संबंध है या नहीं।

मल्लिका शेरावत ने दिया बोटॉक्स और फिलर्स पर बयान...

इसी बीच एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बिना मेकअप और फिल्टर के खुद को दिखाते हुए कहा-
"आप सभी को गुड मॉर्निंग। मैं अभी उठी और सोचा मैं एक सेल्फी वीडियो बनाऊंगी और इसे आप सभी के साथ शेयर करूंगी। मैंने कोई फिल्टर इस्तेमाल नहीं किया है। मैंने कोई मेकअप नहीं किया है। मैंने अभी तक अपने बालों को ब्रश भी नहीं किया है। ये पहली चीज है, जो मैं कर रही "

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mallika Sherawat (@mallikasherawat)

आगे कहा कि-

"मैं ये वीडियो इसलिए बना रही हूं ताकि हम सब मिलकर बोटॉक्स और आर्टिफिशियल कॉस्मेटिक फिलर्स को ना कहें और हेल्दी लाइफ को हां कहें।"

संबंधित सामग्री

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में आयोजित ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का समापन हुआ, जिसमें 'भोपाल घोषणा पत्र' को अपनाया गया। इससे सांस्कृतिक सहयोग और विरासत संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।