PM Shri Air Ambulance Service: बैतूल से भोपाल रेफर हुआ गंभीर हेड इंजरी का मरीज

pm-shri-air-ambulance-service-betul-to-bhopal-referral

PM Shri Air Ambulance Service: बैतूल से भोपाल रेफर हुआ गंभीर हेड इंजरी का मरीज

pm shri air ambulance service बैतूल से भोपाल रेफर हुआ गंभीर हेड इंजरी का मरीज

बैतूल से भोपाल की ओर एयरलिफ्ट किया गया हेमराज लोखंडे PM Shri Air Ambulance Service: खबर मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से है जहां भैंसदेही तहसील के ग्राम घोगामा निवासी 45 वर्षीय हेमराज लोखंडे को पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के तहत हेलीकॉप्टर द्वारा बैतूल से भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। हेमराज को गंभीर सिर की चोट लगने के बाद इस सेवा का लाभ मिला।

दुर्घटना में हुई गंभीर चोट और इलाज का निर्णय

बतादें कि हेमराज लोखंडे को एक दिन पहले ट्रक में माल चढ़ाते समय गिरने से सिर में गंभीर चोट आई थी। बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी स्थिति गंभीर होती देख, चिकित्सकों ने तत्काल उन्हें उच्च स्तरीय इलाज के लिए भोपाल रेफर करने का निर्णय लिया।

पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा का त्वरित उपयोग

मरीज को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा का उपयोग किया गया। इस सेवा के तहत हेमराज को हेलीकॉप्टर द्वारा शीघ्र भोपाल भेजा गया ताकि उनका उपचार बिना किसी देरी के किया जा सके।

हेलीपेड पर मौजूद अधिकारी और चिकित्सक

इस अवसर पर पुलिस ग्राउंड में स्थित हेलीपेड पर कई महत्वपूर्ण अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित थे। इनमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार, संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश परिहार, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे। read more:  Monsoon: दिल्ली में मानसून पर सरकार का एक्शन प्लान तैयार

चिकित्सकों ने किया तत्काल कार्रवाई

जिला चिकित्सालय के सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ. नितेश चौकीकर ने बताया कि हेमराज के सिर में फ्रंटल बोन फ्रैक्चर और अंदरूनी ब्लीडिंग हुई थी। उनके प्राथमिक उपचार के बाद, मरीज की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें तत्काल एयरलिफ्ट किया गया।

परिजनों का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आभार

PM Shri Air Ambulance Service: हेमराज की पत्नी और पुत्र ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने समय रहते पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के तहत हेमराज को जीवन रक्षक उपचार मुहैया कराया। यह दूसरी बार था जब हेमराज को एयरलिफ्ट किया गया। read more: MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट में 15 साल का टूटा रिकॉर्ड

संबंधित सामग्री

उत्तर प्रदेश में देर रात 20 IAS अधिकारियों का तबादला, इनमें 8 महिला अफसर

राज्य

उत्तर प्रदेश में देर रात 20 IAS अधिकारियों का तबादला, इनमें 8 महिला अफसर

योगी सरकार ने 8 महिला सहित 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया, जिनमें से कुछ को 6 महीने के भीतर ही अहम पदों से हटा दिया गया था।

भारत ने 12 साल बाद इंग्लैंड से T20 सीरीज हारा, हार के बाद भी श्रेयस ने बनाया रिकॉर्ड

खेल

भारत ने 12 साल बाद इंग्लैंड से T20 सीरीज हारा, हार के बाद भी श्रेयस ने बनाया रिकॉर्ड

भारत ने ब्रिस्टल में चौथे T20 मैच में इंग्लैंड से हार कर 5 मैचों की सीरीज में 3-0 से पिछड़ गया। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 80 रन बनाए।

बिग बैश लीग का पहला मैच भारत में, 12 दिसंबर को होगा, PM मोदी ने किया ऐलान

देश-विदेश

बिग बैश लीग का पहला मैच भारत में, 12 दिसंबर को होगा, PM मोदी ने किया ऐलान

ऑस्ट्रेलिया की लोकप्रिय T20 क्रिकेट लीग, बिग बैश लीग का पहला मैच इस बार भारत के चेन्नई में 12 दिसंबर को होगा। यह घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने की।

यूपी में रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अफसरों के तबादले, 8 महिला अधिकारी प्रभावित

राज्य

यूपी में रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अफसरों के तबादले, 8 महिला अधिकारी प्रभावित

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया, जिसमें 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें 8 महिला अफसर शामिल हैं।

भोपाल की पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगी हाईटेक, बैरागढ़ में पहला ई-बस डिपो तैयार; 20 जुलाई से पहले होगा ट्रायल रन

राज्य

भोपाल की पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगी हाईटेक, बैरागढ़ में पहला ई-बस डिपो तैयार; 20 जुलाई से पहले होगा ट्रायल रन

भोपाल में नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें 20 जुलाई से पहले ट्रायल रन की योजना है। यह परियोजना सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक कदम है।