PM मोदी बोले–डीपफेक रोकने को AI कंटेंट पर लगे लेबल, अंबानी ने कहा-नौकरियां नहीं छीनेगा AI

pm-modi-ai-deepfake-label-ambani-ai-summit-2026

PM मोदी बोले–डीपफेक रोकने को AI कंटेंट पर लगे लेबल, अंबानी ने कहा-नौकरियां नहीं छीनेगा AI

pm मोदी बोले–डीपफेक रोकने को ai कंटेंट पर लगे लेबल अंबानी ने कहा-नौकरियां नहीं छीनेगा ai

pm modi ai deepfake: देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को लेकर बड़े और सीधे संदेश सामने आए। नरेंद्र मोदी ने साफ कहा कि डीपफेक और फेक न्यूज के खतरे को देखते हुए अब डिजिटल कंटेंट पर ऑथेंटिसिटी लेबल जरूरी हो गया है, ताकि आम लोग असली और AI से बने कंटेंट में फर्क कर सकें।

pm modi ai deepfake: भारत मंडपम से मिला AI का बड़ा संदेश

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समिट के चौथे दिन पीएम मोदी ने कहा कि जैसे खाने के पैकेट पर न्यूट्रिशन लेबल होता है, वैसे ही डिजिटल कंटेंट पर भी साफ-साफ बताया जाना चाहिए कि वह इंसान ने बनाया है या AI ने।पीएम ने कहा, दुनिया के कई हिस्सों में AI को लेकर डर है, लेकिन भारत इसे अपने भाग्य और भविष्य के रूप में देखता है। हमारे लिए AI सिर्फ तकनीक नहीं, विकास यात्रा का अगला बड़ा पड़ाव है।

pm modi ai deepfake: अंबानी बोले–AI नौकरियां नहीं छीनेगा

समिट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने AI को लेकर फैले डर पर सीधा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “हम साबित करेंगे कि AI नौकरियां नहीं छीनता, बल्कि हाई-स्किल काम के नए अवसर पैदा करता है।”अंबानी ने एलान किया कि भारत में ‘इंटेलिजेंस युग’ लाने के लिए रिलायंस और जियो मिलकर अगले सात साल में 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करेंगे।

Also Read-MP विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन: भागीरथपुरा कांड पर विपक्ष का हंगामा

जियो बनाएगा भारत का सॉवरेन कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर

अंबानी ने बताया कि जियो इंटेलिजेंस गीगावाट स्केल के डेटा सेंटर्स के जरिए भारत का खुद का सॉवरेन कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगा। जामनगर में मल्टी-गीगावाट AI डेटा सेंटर का काम शुरू हो चुका है और 2026 के दूसरे हिस्से तक 120 मेगावाट से ज्यादा क्षमता चालू हो जाएगी।

ग्लोबल दिग्गजों की भी मौजूदगी

AI समिट में दुनिया भर के टेक लीडर्स ने भी भारत की भूमिका की तारीफ की। गूगल डीपमाइंड के CEO डेमिस हसाकिस ने रिलायंस जियो के साथ साझेदारी पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि जेमिनी फाउंडेशन मॉडल्स के जरिए भारत के हर व्यक्ति तक इंटेलिजेंस पहुंचाने का लक्ष्य है।विप्रो के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने कहा कि अब AI सिर्फ एक्सपेरिमेंट नहीं रहा, बल्कि इसे बड़े पैमाने पर अपनाने का वक्त आ गया है। वहीं वियानाई के CEO विशाल सिक्का ने कहा कि AI ने किसी भी भाषा में तुरंत जानकारी पाने का रास्ता खोल दिया है, जो काम करने के तरीके पूरी तरह बदल देगा।

PM मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें
  • AI में भय नहीं, भविष्य और भाग्य देखता है भारत
  • M.A.N.A.V विजन: Moral, Accountable, National, Accessible, Valid AI
  • डिजिटल कंटेंट पर ऑथेंटिसिटी लेबल की जरूरत
  • AI को ओपन सोर्स बनाने की वकालत
  • AI नौकरियां खत्म नहीं करेगा, इंसान और मशीन साथ मिलकर काम करेंगे

समिट में 110 से ज्यादा देशों की भागीदारी है। 20 से ज्यादा देशों के राष्ट्र प्रमुख, 30 अंतरराष्ट्रीय संगठन और करीब 100 CEO व फाउंडर्स इस आयोजन का हिस्सा बने हैं। समिट 20 फरवरी तक चलेगा।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।