Pakistan Cricket Team News Update: पाकिस्तान नहीं सुधरेगा, एक तरफ भारत के खिलाफ ...

pcb-double-standard-janiye-pak-ki-asliyat

Pakistan Cricket Team News Update: पाकिस्तान नहीं सुधरेगा, एक तरफ भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट दूसरी तरफ....

pakistan cricket team news update पाकिस्तान नहीं सुधरेगा एक तरफ भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट दूसरी तरफ

Pakistan Cricket Team News Update: महिला किर्केट की तैयारियां जारी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला एशिया कप की शुरुआत 13 जनवरी से होने वाली है। प्लान के मुताबिक तैयारियां चल रही है। पाकिस्तान ए और भारत ए के बीच 15 फरवरी को दोनों के बीच मुकाबला होगा। Also Read-India U-19 WC 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पक्की की जगह!

Pakistan Cricket Team News Update: U-19 में भारत ने पाकिस्तान को दी थी मात

पाकिस्तान ने एक ओर तो भारत के साथ मैच न खेलने का ऐलान किया वहीं हाल हि में पाकिस्तान की अंडर-19 मैंस टीम को जिम्बाब्वे में खेले गए U19 वर्ल्ड कप में भारत ने 58 रन से हराकर करारी शिकस्त दी थी और सेमीफाइनल में एंट्री की।

15 फरवरी को ही T20 वर्ल्डकप का पाक ने किया बॉयकॉट

15 फरवरी को होने वाले T20 वर्ल्डकप मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने- सामने होने वाली थी, लेकिन पाकिस्तान का भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच को बॉयकॉट का ऐलान किया है। लेकिन उसी दिन पाकिस्तान महिला 'ए' टीम को भारत महिला 'ए' टीम के खिलाफ राइजिंग स्टार्स एशिया कप मैच होने वाला है। Also Read-T20 World Cup 2026: पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले T-20 मैच का करेगी बॉयकॉट!

बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मिली जगह

भारत और बांग्लादेश के बीच कई दिनों से कॉन्ट्रोवर्सी चल रही थी, इस बीच बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप का मैच भारत में खेलने से मना कर दिया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा था उनके मैच भारत की जगह श्रीलंका में कराए जाए, तो इस मांग को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को खारीज कर दिया था। पुन: विचार करने का समय भी दिया। लेकिन बांग्लादेश अपनी बात पर अड़ा रहा ऐसे में 24 जनवरी 24 जनवरी को बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी थी। Ind vs Pak बता दें कि, ICC के इस फैसले के विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ T20 में होने वाले मैच का बॉयकॉट करने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए कहा है।
भारत के साथ नहीं खेलेगे मैच पाकिस्तान
पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी रविवार को ऐलान किया कि T-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बॉयकॉट करेगा। पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला बांग्लादेश का समर्थन करते हुए, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद लिया।
क्या है पाकिस्तान की घोषणा
सरकार ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड T20 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी देती है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।” ICC बोला- पाकिस्तान अपने फैसले पर विचार करे ICC ने देर रात मीडिया रिलीज में कहा कि-‘ हम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं। ICC सरकार के फैसलों का समर्थन करता है, लेकिन पाकिस्तान का फैसला दुनियाभर में क्रिकेट के इकोसिस्टम को प्रभावित करने वाला है। ICC उम्मीद कर रहा है कि PCB अपने फैसले पर फिर से विचार करेगा ताकि दुनियाभर में क्रिकेट का सिस्टम प्रभावित न हो। पाकिस्तान खुद ICC का सदस्य है। हम चाह रहे हैं कि पाकिस्तान किसी तरह सभी स्टेकहोल्डर्स को ध्यान में रखते हुए आखिरी फैसला ले।’ Also Read-Mahashivratri 2026 Date: कब है महाशिवरात्रि? जानिए पूजा विधि…

संबंधित सामग्री

तीन शादियों के आरोप के बाद युवक के घर पहुंची तीसरी पत्नी, बोली- मुझे अपनाओ 

राज्य

तीन शादियों के आरोप के बाद युवक के घर पहुंची तीसरी पत्नी, बोली- मुझे अपनाओ 

गढ़वा जिले के युवक पर तीन शादियां करने का आरोप; तीसरी पत्नी ने पति के घर पहुंच अपने अधिकारों की मांग की।

पिता ने किया बेटे को किडनैप ?मां ने वीडियो बनाकर लगाया आरोप , तलाक का केस चल रहा

राज्य

पिता ने किया बेटे को किडनैप ?मां ने वीडियो बनाकर लगाया आरोप , तलाक का केस चल रहा

लुधियाना में एक महिला ने अपने पति पर उनके 4 साल के बेटे के अपहरण का आरोप लगाया है, जबकि तलाक का मुकदमा चल रहा है।

राम मंदिर से चढ़ावा चोरी: जेल से टिन्नु के भतीजे मनीष के साथ ले गई पुलिस

राज्य

राम मंदिर से चढ़ावा चोरी: जेल से टिन्नु के भतीजे मनीष के साथ ले गई पुलिस

अयोध्या राम मंदिर से चोरी गए चढ़ावे के मामले में टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

लगातार बारिश से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बाधित, चौथा दल फंसा, 18 सड़कें बंद

राज्य

लगातार बारिश से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बाधित, चौथा दल फंसा, 18 सड़कें बंद

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा सहित कई प्रमुख तीर्थ यात्राएं प्रभावित हुई हैं, कई सड़कें बंद।

मजदूर के शरीर से आर-पार हुए 4 लोहे के सरिये फिर डॉक्टरों ने किया चमत्कार

राज्य

मजदूर के शरीर से आर-पार हुए 4 लोहे के सरिये फिर डॉक्टरों ने किया चमत्कार

लखनऊ के KGMU में डॉक्टरों ने एक मजदूर के शरीर में घुसे चार लोहे के सरिये निकालकर उसकी जान बचाई। सर्जरी 8.5 घंटे तक चली।