Pakistan Out Malaysia Hockey Tournament: नहीं चुकाएं 2 साल पुराने बिल, पकिस्तान ...

pakistan-out-malaysia-hockey-tournament

Pakistan Out Malaysia Hockey Tournament: नहीं चुकाएं 2 साल पुराने बिल, पकिस्तान ने खुद की कराई जगहंसाई...

pakistan out malaysia hockey tournament नहीं चुकाएं 2 साल पुराने बिल पकिस्तान ने खुद की कराई जगहंसाई

Pakistan Out Malaysia Hockey Tournament: पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है, कि अब उसका असर खेलों पर भी साफ नजर आने लगा है। हॉकी के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट सुल्तान अजलान शाह कप से पाकिस्तान को बाहर कर दिया गया है, क्योंकि उसने 2023 के सुल्तान ऑफ जोहोर कप के दौरान हुए खर्चों का भुगतान अभी तक नहीं किया। Read More: Neeraj Trolled Inviting Arshad: ‘देश मेरे लिए पहले…’, नीरज ने दी सफाई…

8.83 लाख रुपये का बिल चुकाना बाकी...

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन पर 10,349 अमेरिकी डॉलर (लगभग 8.83 लाख रुपये) बकाया हैं। यह रकम खिलाड़ियों के अलावा साथ गए अधिकारियों और उनके परिवारों के रहने और यात्रा संबंधी खर्चों से जुड़ी है।

बिना भुगतान के दोबारा न्योता नहीं..

मलेशियाई हॉकी फेडरेशन ने पाकिस्तान को 2024 सुल्तान अजलान शाह कप के लिए न्योता नहीं भेजा। टूर्नामेंट 22 से 29 नवंबर के बीच मलेशिया के इपोह शहर में होगा। आपको बता दें कि, यह टूर्नामेंट 1983 से हो रहा है।

अधिकारियों ने उठाया फ्री में खर्च...

सूत्रों के अनुसार, 2023 में हुए टूर्नामेंट में क्लियर किया गया था कि, खिलाड़ियों का खर्च बस आयोजक उठाएंगे, बाकी उनके साथ जो आएगा उसका खर्च उनकी फेडरेशन को उठाना पड़ेगा। दरअसल, पाकिस्तान की हॉकी टीम के साथ कई अधिकारी अपने परिवारों को भी मलेशिया लेकर गए थे और टीम के साथ उसी होटल में रुके। टूर्नामेंट आयोजकों ने पहले ही स्पष्ट किया था कि खिलाड़ियों के अलावा बाकी लोगों के खर्चे फेडरेशन को उठाने होंगे, लेकिन फिर भी भुगतान नहीं किया गया।

पाकिस्तान ने क्यों नहीं चुकाए बकाया पैसे

मलेशियाई फेडरेशन ने इस मुद्दे को मलेशियाई फेडरेशन के सामने भी रखा था। और इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन के सामने ले जाने की चेतावनी भी दी थी। अब पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के वर्तमान अधिकारी मुश्किल में हैं, क्योंकि उनके पास न पैसे हैं, न ही उन्हें यह पता है कि पूर्व अधिकारियों ने कितना खर्च किया।

अब तक नहीं बना विजेता...

गौरतलब है कि पाकिस्तान सुल्तान ऑफ जोहोर कप का विजेता कभी नहीं बना है। 2023 में भारत ने उसे पेनल्टी शूटआउट में 6-5 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया था।    

संबंधित सामग्री

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

देश-विदेश

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

राज्य

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में तीन वर्षीय बालक की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया और जांच तथा कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।