Neeraj Trolled Inviting Arshad: 'देश मेरे लिए पहले...', नीरज ने दी सफाई...

neeraj-trolled-inviting-arshad

Neeraj Trolled Inviting Arshad: 'देश मेरे लिए पहले...', नीरज ने दी सफाई...

neeraj trolled inviting arshad देश मेरे लिए पहले नीरज ने दी सफाई

Virat Reveals Winning Plan: हार के बाद रियान पराग का फूटा गुस्सा…?

Neeraj Trolled Inviting Arshad: अरशद नदीम को निमंत्रण भेजने की क्या थी वजह..

नीरज चोपड़ा ने बताया कि- अरशद नदीम को निमंत्रण एक एथलीट की ओर से दूसरे एथलीट को भेजा गया था, जिसका उद्देश्य सिर्फ एक खेल आयोजन था। उन्होंने कहा, "एनसी क्लासिक का उद्देश्य भारत में सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स को लाना और देश को अंतरराष्ट्रीय खेलों का केंद्र बनाना था।" नीरज ने यह भी स्पष्ट किया कि निमंत्रण 22 अप्रैल को पहलगाम हमले से दो दिन पहले भेजा गया था, जिससे वर्तमान घटनाओं का कोई संबंध नहीं है।

सोशल मीडिया पर नीरज को मिली आलोचना...

नीरज चोपड़ा ने बताया कि- सोशल मीडिया पर उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना था कि उन्हें और उनके परिवार को गालियां दी जा रही हैं और उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैंने जो निर्णय लिया, वो एक खेल के आधार पर था, न कि किसी अन्य वजह से।"

आतंकी हमले के बाद स्थिति में बदलाव...

नीरज ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद अरशद नदीम के भारत आने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और हित उनके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि- "पिछले 48 घंटों में जो कुछ भी हुआ है, उसके बाद एनसी क्लासिक में अरशद की मौजूदगी का सवाल ही नहीं उठता,"

एक्स पर पोस्ट कर नीरज ने दी सफाई...

Neeraj Trolled Inviting Arshad: नीरज की ईमानदारी पर उठे सवालों से दुखी...

उन्होंने कहा कि मेरी ईमानदारी पर उठाए जा रहे है, इससे मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनका कहना था कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी भारत का नाम रोशन करने में बिताई है और आज उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, "मैं और मेरे परिवार साधारण लोग हैं। इस समय मेरी ईमानदारी पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जो मुझे बहुत दुखी करता है।"

मां के बयान पर तोड़ मरोड़ को किया पेश..

नीरज कहा मेरी मां के दिए गए बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि- "मेरी मां ने पेरिस ओलिंपिक के समय अरशद को मेरे जैसा ही बताया था, लेकिन अब उसी बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।"

अरशद नदीम ने ठुकराया था नीरज का न्योता...

नीरज चोपड़ा के निमंत्रण के बाद भी अरशद नदीम ने एनसी क्लासिक टूर्नामेंट में भाग लेने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि उनका शेड्यूल पहले से ही तय है और वह 22 मई को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए कोरिया रवाना होंगे। अरशद ने यह भी बताया कि वह 27 से 31 मई तक कोरिया में होने वाली चैंपियनशिप के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। आपको बता दें कि, नीरज ने 21 अप्रैल को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में एनसी क्लासिक भाला फेंक टूर्नामेंट की देते हुए बताया था कि इस टूर्नामेंट भाग लेने के लिए पाकिस्तान के थ्रोअर अरशद नदीम को इनविटेशन दिया है।

पहलागाम हमले के बाद नीरज पर उठे सवाल...

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों के किए गए हमले में लगभग 27 लोगों की हत्या हो गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा के निमंत्रण पर सवाल उठने लगे थे, क्योंकि कई लोगों ने इसे उस गंभीर स्थिति से जोड़कर देखा।

यूजर्स ने इस तरह से किया ट्रोल....

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।