ऑपरेशन सिंदूर : युद्ध के हालात, सीजफायर के बाद हालात सामान्य

operation-sindoor-war-situation-situation-normal-after-ceasefire

ऑपरेशन सिंदूर : युद्ध के हालात, सीजफायर के बाद हालात सामान्य

ऑपरेशन सिंदूर  युद्ध के हालात सीजफायर के बाद हालात सामान्य

operation sindoor war situation normal after ceasefire : पहलगाम हमले के 20 दिन बाद क्या हुआ

operation sindoor war situation normal after ceasefire : 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर उनकी हत्या कर दी थी। पुरुषों को महिलाओं और बच्चों के सामने सिर और छाती में गोली मारी गई। आतंकियों ने महिलाओं से कहा कि हम तुम्हें छोड़ देंगे। जाओ और मोदी को बताओ। घटना के समय प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब में थे। वह दौरा बीच में ही छोड़कर देश लौट आए और कैबिनेट की बैठक बुलाई। 24 अप्रैल को उन्होंने कहा था कि आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। इसके बाद उन्होंने सेना के अधिकारियों से मुलाकात की और कहा कि सेना द्वारा कार्रवाई के लिए स्थान और समय तय किया जाना चाहिए।

25 मिनट में नौ आतंकी ठिकाने तबाह

पहलगाम की घटना के 15 दिन बाद सेना ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक की थी। 25 मिनट में नौ आतंकी ठिकाने तबाह हो गए। 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। यह वह जगह है जहां आतंकवादियों को प्रशिक्षित किया जाता था। भारत ने इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया था। क्योंकि आतंकियों ने देश की बहन-बेटियों की शादी बर्बाद कर दी थी। इसके बाद पाकिस्तान ने आठ मई की रात से ही सीमावर्ती इलाकों और एयरबेस पर लगातार फायरिंग शुरू कर दी थी। भारत ने बदला लेने के लिए पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर भी हमला किया। लेकिन 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर का ऐलान कर दिया गया। इसी दिन पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। हालांकि फिलहाल स्थिति शांत है।

सेना, वैज्ञानिकों और एजेंसियों को पीएम मोदी का सैल्यूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल समापन और भारत-पाक तनाव के शांत होने के बाद राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने देश की सेनाओं, खुफिया एजेंसियों और वैज्ञानिकों को पूरे देश की ओर से सैल्यूट करते हुए कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने असाधारण पराक्रम दिखाया है। read more: #Watch: एक दिन पाकिस्तान को आतंकवाद खत्म कर देगा।

आतंक के खिलाफ भारत की नीति बना ऑपरेशन सिंदूर

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्पष्ट नीति का प्रतीक बन गया है। यह ऑपरेशन आतंक के विरुद्ध भारत की निर्णायक सोच को दर्शाता है।

आतंक के ठिकानों को खंडहर बना दिया गया

प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में बने आतंकवादी अड्डों को पूरी तरह से तबाह कर दिया। इन हमलों के बाद ही पाकिस्तान ने घुटनों के बल आकर संघर्षविराम की गुहार लगाई।

भारत ने पाक एयरबेस और आतंकी ठिकानों को किया तबाह

पीएम मोदी ने बताया कि भारतीय ड्रोन्स और सटीक हमलों ने पाकिस्तानी सेना के एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचाया। सिर्फ तीन दिन में ही भारत ने पाकिस्तान को चौंका देने वाली क्षति दी।

100 से अधिक खूंखार आतंकियों का खात्मा

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान 100 से ज्यादा खूंखार आतंकियों को मार गिराया गया। पाकिस्तान में पिछले तीन दशकों से पल रहे आतंकी आकाओं को एक ही झटके में खत्म कर दिया गया।

पाकिस्तान का दुस्साहस और भारत की प्रतिक्रिया

पीएम मोदी ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत की जवाबी कार्रवाई से बौखलाकर स्कूलों, मंदिरों और नागरिकों को निशाना बनाया। लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाक ड्रोन्स और मिसाइलों को नष्ट कर दिया।

न्यूक्लियर ब्लैकमेल अब नहीं चलेगा- मोदी

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भारत अब किसी भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल को सहन नहीं करेगा। अगर कोई देश भारत को धमकाने की कोशिश करेगा तो जवाब उसी की भाषा में मिलेगा।

 बात सिर्फ टेररिज्म और पीओके पर होगी

PM India national address: अंत में पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संदेश दिया कि भारत की नीति स्पष्ट है—अगर पाकिस्तान से बातचीत होगी तो वह सिर्फ आतंकवाद और पीओके पर केंद्रित होगी। पाक सेना का आतंकी संगठनों को समर्थन अब दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है।

Raed More:-राष्ट्रपति बनाम सर्वोच्च न्यायालय: एक संवैधानिक टकराव?

Watch Now:-  श्रीमन शुक्ला "की महिला पत्रकार से अभद्रता | पूर्व मंत्री के रिश्तेदार जनजातीय विभाग कमिश्नर

संबंधित सामग्री

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

मनोरंजन

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ चल रही कंट्रोवर्सी को समाप्त कर दिया और 'सतलुज' फिल्म पर अपना विरोध वापस ले लिया है।

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

राज्य

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में 4 साल के कार्तिकेय राजपूत का स्कूल के बाहर से अपहरण हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

नोएडा में बिल्डिंग में आग: 2 की मौत, कई गंभीर, मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

राज्य

नोएडा में बिल्डिंग में आग: 2 की मौत, कई गंभीर, मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

नोएडा के ममूरा क्षेत्र में 5 मंजिला मकान में आग लगने से 2 की मौत हो गई, कई झुलसे। मुख्यमंत्री ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

युवा कौशल दिवस-2026: CM योगी ने युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

राज्य

युवा कौशल दिवस-2026: CM योगी ने युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं के कौशल विकास और उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डाला।

CM धामी का गोपीनाथ मंदिर मार्ग तक रोड शो, बोले- सरकार हर गांव तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ

राज्य

CM धामी का गोपीनाथ मंदिर मार्ग तक रोड शो, बोले- सरकार हर गांव तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में रोड शो किया और 'सेवा, सुशासन, समर्पण एवं जन-जन की सरकार' कार्यक्रम में भाग लिया।