Mohan Yadav Latest Statement: ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना ने दिखाया दुश्मनों को असली स्थान- CM

operation-sindoor-cm-mohan-yadav-indian-army-strike

Mohan Yadav Latest Statement: ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना ने दिखाया दुश्मनों को असली स्थान- CM

mohan yadav latest statement ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना ने दिखाया दुश्मनों को असली स्थान- cm

प्रधानमंत्री मोदी को सीएम ने दी बधाई, कहा- जो वो कहते हैं, वो करते हैं

Mohan Yadav Latest Statement: खबर राजधानी भोपाल से है जहां प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने "ऑपरेशन सिंदूर" को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वो कर दिखाते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह जगदंबा नवदुर्गा जैसी शक्ति संपन्न है और दुश्मनों को माकूल जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है। [caption id="attachment_80295" align="alignnone" width="351"]Mohan Yadav Latest Statement: Mohan Yadav Latest Statement:[/caption]

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर किया करारा प्रहार

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना ने सटीक और करारा हमला किया है। यह कार्रवाई न सिर्फ दुश्मनों के मंसूबों पर पानी फेरने वाली है, बल्कि पूरे देश को गौरव और आत्मविश्वास से भर देने वाली है। उन्होंने कहा "ऑपरेशन सिंदूर" नाम से ही यह स्पष्ट है कि जो भारत की अस्मिता को ललकारेगा उसे जवाब मिलेगा।

पीएम मोदी की चेतावनी को बताया सच्चाई में बदलता हुआ दृश्य

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज वह दृश्य सच होता दिख रहा है जब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि जो भारत की ओर गलत निगाह से देखेगा, वह मिट्टी में मिल जाएगा। इस ऑपरेशन के जरिए देश को यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि हमारी सुरक्षा व्यवस्था अडिग और अपराजेय है।

पूरे देश ने दिखाई एकजुटता, आतंकवाद को दिया करारा जवाब

मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री, गृहमंत्री और केंद्र सरकार के साथ-साथ देशवासियों की एकजुटता की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद जिस तरह पूरा देश एक साथ खड़ा हुआ, वह हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय है। यही एकजुटता आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का रास्ता बनाएगी।

ऑपरेशन में नहीं हुआ नागरिकों को नुकसान, दिखी 56 इंच के सीने की ताकत

Mohan Yadav Latest Statement: सीएम यादव ने बताया कि इस ऑपरेशन को इस प्रकार अंजाम दिया गया कि किसी आम नागरिक को कोई हानि नहीं हुई। केवल आतंकवादी ठिकानों को ही निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के 56 इंच के सीने की ताकत और भारतीय सेना की रणनीतिक सूझबूझ का प्रमाण है। read more: MP के 5 शहरों में मॉक ड्रिल आज, भारत ने POK में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की  

संबंधित सामग्री

किसान आंदोलन तेज, भोपाल कूच रोका तो नर्मदा घाट पर धरना; 40 नेता हिरासत में

राज्य

किसान आंदोलन तेज, भोपाल कूच रोका तो नर्मदा घाट पर धरना; 40 नेता हिरासत में

मध्य प्रदेश में किसानों ने मूंग खरीद और खाद वितरण की मांग के लिए आंदोलन तेज किया, पुलिस ने भोपाल मार्च रोका।

खंडवा में सीएम मोहन का कांग्रेस पर हमला, बोले- किसानों को सूखा छोड़ा, भाजपा ने खेतों तक पानी पहुंचाया

राज्य

खंडवा में सीएम मोहन का कांग्रेस पर हमला, बोले- किसानों को सूखा छोड़ा, भाजपा ने खेतों तक पानी पहुंचाया

खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए और भाजपा की विकास योजनाओं की प्रशंसा की।

बेटियों ने रचा इतिहास,  ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने ब्रॉन्ज़ मेडल किया अपने नाम

देश-विदेश

बेटियों ने रचा इतिहास, ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने ब्रॉन्ज़ मेडल किया अपने नाम

ईशा सिंह ने 25 m पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता, मनु भाकर ने ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया। भारत को इस इवेंट में कुल 3 मेडल मिले।

उन्नाव में युवक ने पत्नी और साले से परेशान होकर की आत्महत्या, मौत से पहले बनाया वीडियो

राज्य

उन्नाव में युवक ने पत्नी और साले से परेशान होकर की आत्महत्या, मौत से पहले बनाया वीडियो

उन्नाव में एक युवक ने पत्नी और साले से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड से पहले वीडियो भी रिकॉर्ड किया था।

तरुण चुघ को गृह मंत्रालय की संसदीय समिति में जगह, पंजाब के लिए अहम जिम्मेदारी

राज्य

तरुण चुघ को गृह मंत्रालय की संसदीय समिति में जगह, पंजाब के लिए अहम जिम्मेदारी

तरुण चुघ को गृह मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम करेगी।