NZ vs ZIM Test Match 2025: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी से जिम्बाब्वे ढेर, न्यूजील...

nz-vs-zim-test-2025-matt-henry-9-wickets-new-zealand-win

NZ vs ZIM Test Match 2025: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी से जिम्बाब्वे ढेर, न्यूजीलैंड ने पहला टेस्ट जीता..

nz vs zim test match 2025 मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी से जिम्बाब्वे ढेर न्यूजीलैंड ने पहला टेस्ट जीता

NZ vs ZIM 1st Test: दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने ली 158 रन की बढ़त, जिम्बाब्वे ने गंवाए 2 विकेट…

हेनरी की शानदार गेंदबाजी...

मैच के पहले टेस्ट के पहली पारी में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया , पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 149 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए। टीम ने 15.3 ओवर में 3 मेडन डालकर 39 रन देकर 6 विकेट झटके। यह उनके टेस्ट करियर का पांचवां 5 विकेट और जिम्बाव्बे के खिलाफ पहला हॉल था।

न्यूजीलैंड की पहली पारी...

कीवी टीम ने पहली पारी में 307 बनाकर मजबूत बढ़त हासिल कर ली। डेवोन कॉनवे ने 88 रन बनाए (12 चौके, 170 गेंदें)। यह उनके टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक और जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला था। डेरिल मिचेल ने 80 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके, 1 छक्का शमिल है। यह उनका 15वां अर्धशतक रहा।

जिम्बाब्वे दूसरी पारी में भी फ्लॉप, सेंटनर का जलवा...

दूसरी पारी में जिम्बाब्वे की टीम 165 रन ही बना सकी और न्यूजीलैंड को मात्र 8 रनों का लक्ष्य मिला। वहीं मिचेल सेंटनर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। हेनरी ने दूसरी पारी में भी 21 ओवर में 51 रन देकर 3 विकेट झटके। मैच में कुल 9 विकेट लिए: पहली पारी में 6 विकेट और दूसरी पारी में 3 विकेट चटकाएं। अब तक हेनरी 31 टेस्ट में 129 विकेट ले चुके हैं, जिनकी औसत 28.45 रही है।

कॉनवे और मिचेल के टेस्ट करियर पर एक नजर...

डेवोन कॉनवे ने अब तक 28 टेस्ट मैच खेले है, जिसमें से 53 पारियां खेली और अब तक उन्होंने 1928 रन बनाए है। कॉनवे ने अब तक 12 अर्धशतक और 4 शतक लगाए हैं, एक पारी में सबसे ज्यादा 200 रन बनाए हैं। वही डेरिल मिचेल की बात करें तो उन्होंने अब तक 32 मैचों में 53 पारियां खेली हैं। उन्होंने अब तक 2139 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 15 अर्धशतक शामिल है।

न्यूजीलैंड को 1-0 की सीरीज बढ़त...

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। टीम ने हर विभाग में जिम्बाब्वे से बेहतर प्रदर्शन किया। अब दोनों टीमें जल्द ही दूसरे टेस्ट के लिए मैदान में उतरेंगी, जहां जिम्बाब्वे की कोशिश होगी वापसी की।  

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले -  भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले - भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में बड़ी मात्रा में चंदा चोरी हुई है। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।

महाराष्ट्र में TET परीक्षा का क्वेश्चन पेपर 24 घंटे पहले हुआ लीक, परीक्षा रद्द होने की आशंका

देश-विदेश

महाराष्ट्र में TET परीक्षा का क्वेश्चन पेपर 24 घंटे पहले हुआ लीक, परीक्षा रद्द होने की आशंका

महाराष्ट्र में आगामी TET परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द होने की संभावना है, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी पर कसा तंज, Video Viral

मनोरंजन

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी पर कसा तंज, Video Viral

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर कई तीखे बयान दिए, जिससे वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रिट से शादी करेंगे।

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

राज्य

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

बिजनौर के शादीपुर गांव में युवक ने सांप के साथ स्टंट करते हुए अपनी तबीयत बिगाड़ ली। सांप को मुंह में डालने के बाद युवक बेहोश हो गया।

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

राज्य

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

NHAI की दो मुख्य सड़क परियोजनाएं, स्पर टू हरिद्वार और हरिद्वार बाईपास, लगभग पूरी हो चुकी हैं, जिससे कुंभ-2027 दौरान ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है।